फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: मेला चार सेक्टरों में बांटा, अस्थायी पुलिस चौकियां स्थापित

Thu, 19 Nov 2026 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान जानकारी देते अ​धिकारी। प्रवक्ता
विज्ञापन
व्यासपुर। ऐतिहासिक कपालमोचन, श्रीआदिबद्री मेले की तैयारियों को लेकर बुधवार को उपायुक्त प्रीति और पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने मेला स्थल पर संयुक्त प्रेस वार्ता की। इसके बाद दोनों अधिकारियों ने मेला परिसर का निरीक्षण कर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, यातायात और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को निर्धारित समय से पहले सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उपायुक्त प्रीति ने कहा कि 20 से 24 नवंबर तक होने वाला कपालमोचन मेला धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण प्रतीक है। उन्होंने कहा कि मेले में आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को सुरक्षित, स्वच्छ और सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध करवाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए सभी विभाग आपसी तालमेल से काम करें। मेला क्षेत्र में सफाई, प्रकाश, पेयजल, शौचालय और स्वास्थ्य सेवाओं की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इस दौरान एडीसी नवीन आहूजा, मेला प्रशासक एवं एसडीएम डॉ. कुलदीप सिंह, एसडीएम विश्वनाथ, जसपाल सिंह गिल, नरेंद्र कुमार, डीएसपी रमेश, एएसपी आशीष चौधरी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पूरे मेला क्षेत्र को चार सेक्टरों में बांटा गया है। इसके अलावा विभिन्न स्थानों पर अस्थायी पुलिस चौकियां स्थापित की गई हैं। श्रद्धालुओं के आवागमन के लिए विशेष रास्ते निर्धारित किए गए हैं, ताकि भीड़ के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो। संवाद

कार्यक्रम के दौरान जानकारी देते अधिकारी। प्रवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें