फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: किसानों ने किया प्रदर्शन, गन्ना का समर्थन मूल्य 600 रुपये करने की मांग

Thu, 19 Nov 2026 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
शुगर मिल के यार्ड में धरने पर बैठे किसान। संगठन
विज्ञापन
यमुनानगर। शहर की सरस्वती शुगर मिल में गन्ने की पेराई का सत्र शुरू हुए दो दिन हो गए हैं। दूसरे दिन बुधवार को भी गन्ना न पहुंचने के कारण मिल की मशीनें शांत रहीं। वहीं शुगर मिल यार्ड में धरने पर बैठे किसानों का धरना चौथे दिन में प्रवेश कर गया। इस दौरान भाकियू चढूनी के बैनर तले किसानों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और गन्ना समर्थन मूल्य 600 रुपये करने की मांग की। किसानों के प्रदर्शन से शुगर मिल की दिक्कतें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

गन्ने का रेट बढ़ाने की मांग के लिए चल रहे किसान आंदोलन का असर सरस्वती शुगर मिल के नए पेराई सत्र पर दिखाई दे रहा है। मिल में मंगलवार को नए पेराई सत्र का औपचारिक शुभारंभ किया गया, लेकिन आंदोलन के कारण कोई भी किसान गन्ना लेकर मिल में गन्ना लेकर नहीं पहुंचा। वहीं, इस बार मिल प्रबंधन की ओर से सीजन 2026-27 में 95 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस सीजन में 95 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई का लक्ष्य रखा गया है, जबकि पिछले सीजन में 92.58 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई की गई थी। इस बार लक्ष्य में करीब 2.42 लाख क्विंटल की बढ़ोतरी की गई है। किसानों के आंदोलन के कारण इस बार मिल में गन्ना नहीं आ रहा है। दूसरे दिन भी गन्ना उत्पादक किसानों ने मिल से दूरी बनाए रखी। संवाद

गन्ना लेकर आने वाले किसानों को जागरूक करके भेजेंगे वापस: संजू
यमुनानगर। गन्ने का भाव 600 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग को लेकर सरस्वती शुगर मिल के गन्ना यार्ड में भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी का धरना बुधवार को भी जारी रहा। भाकियू जिलाध्यक्ष संजू गुंदियाना के नेतृत्व में किसानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया। संजू ने कहा कि मिल में गन्ना लेकर आने वाले किसानों को जागरूक करके वापस भेजा जाएगा। संजू गुंदियाना ने कहा कि शुगर मिल के नए पेराई सत्र का शुभारंभ तो हो गया, लेकिन मिल को चलाने के लिए गन्ना नहीं है। उन्होंने कहा कि किसान अपनी मांग को लेकर एकजुट हैं और किसी भी दबाव में आंदोलन समाप्त नहीं करेंगे। इस दौरान गुरवीर सिंह, मंदीप रोड छप्पर, विक्रांत ससौली, अंबाला प्रधान मलकीत सिंह, गुलाब पुनिया, पम्मी ससोली, महिंद्र, मोहित, राज कुमार, जयपाल गुढा सहित अन्य किसान उपस्थित रहे।
विज्ञापन

संजू गुंदियाना ने आरोप लगाया कि सरकार पंजाब और उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखकर गन्ने का भाव नहीं बढ़ा रही है। यदि हरियाणा में गन्ने का भाव ज्यादा बढ़ाया जाता है तो दूसरे राज्यों में चुनाव प्रचार के दौरान वहां के नेताओं को जवाब देना पड़ सकता है। वहीं, भाव कम रखने पर हरियाणा के किसानों की नाराजगी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि इन राजनीतिक परिस्थितियों के बीच प्रदेश का किसान नुकसान उठा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें