फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सोशल मीडिया पर शुरू हो गया चुनावी युद्ध

Sun, 09 Feb 2025 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगााधरी। नगर निगम चुनाव का बिगुल बजते ही तमाम दावेदार अपने पक्ष में माहौल बनने में जुट गए हैं। पहले चुनावी रण में जहां पोस्ट वार चलता था। वहीं, अब यह पोस्टर वार पोस्ट वार में बदल गया है। तमाम दावेदार सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए अपने लिए समर्थन जुटा रहे हैं।
अभी तक किसी राजनीतिक दल ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है। ऐसे में सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कार्यकर्ता पार्टी से टिकट के लिए स्वयं को मजबूत व सही दावेदार बता रहे हैं। इसके साथ ही लोगों के बीच पैठ व स्वयं की चर्चा का माहौल बनाने के लिए धड़ाधड़ पोस्ट कर रहे हैं। ताकि वे लोगों के बीच चर्चा का विषय बने रहें।
विज्ञापन

पोस्ट में दावेदार अपने वार्ड की समस्याओं के समाधान का दावा कर रहे हैं। जबकि मेयर की दावेदार शहर की सूरत बदलने की बात पोस्ट से कर रहे हैं। नेता सोशल मीडिया प्रचार पर ज्यादा जोर दे रहे हैं। टिकट की दावेदारी के साथ प्रत्याशी भी सोशल मीडिया पर लगातार प्रचार कर रहे हैं। तमाम सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर चुनावी पोस्ट की भरमार हो गई है।
प्रचार के लिए नेता इंजीनियर्स, इंफ्यूलांयर, फैन पेज बनाकर पोस्ट कर रहे हैं और इन पोस्ट को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए हजारों रुपये भी खर्च कर रहे हैं। पोस्ट बूस्ट करने व सबसे पहले दिखाई देने के लिए नेता एक पोस्ट के लिए एक्सपर्ट का सहारा ले रहे हैं। इसके अलावा तमाम प्लेटफार्म पर फैन पेज बनाकर लोगों के अकाउंट पर पोस्ट दिखाई जा रही है।
सोशल मीडिया पर मशहूर व रुतबेदार लोगों के साथ इंफ्यूलांसर से कोलैब के साथ पोस्ट अपलोड की जा रही है। इंफ्यूलांसर के पेज या अपने साथ पोस्ट अपलोड करने के लिए दावेदार व्यस्त हो गए हैं। इसके अलावा व्यापारी पेज, फेसबुक व यू-ट्यूब चैनल पर विज्ञापन, एप पर विज्ञापन चलाए जा रहे हैं। नेता अपने सहयोगियों से पेज बनाकर अपने हक में वोट करने व नेता अपनी दावेदारी जता रहे हैं।
विज्ञापन

दावेदार युवाओं के साथ फोटो, वीडियो, रील, मीम इत्यादि बनाकर उनके अकाउंट से पोस्ट कर रहे हैं। सोशल मीडिया अन्य माध्यमों से यह प्रचार का सबसे सरल व उत्तम जरिया है। चूंकि सोशल मीडिया पर कोई कभी कहीं से बैठे पोस्ट अपलोड कर लाखों लोगों तक पहुंचा सकते हैं। वहीं, इस पर अपलोड पोस्ट का कंटेंट व अन्य चीजें बदली व हटाई भी जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें