जगाधरी। बदमाशों ने दिनदहाड़े घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। वे मकान से लाखों की ज्वेलरी और नकदी चोरी कर ले गए। वीर नगर जगाधरी निवासी सुशील ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दो दिन पहले वह अपनी पत्नी और बेटे के साथ किसी काम से दिल्ली गए थे। दोपहर को करीब ढाई बजे दिल्ली के लिए निकले थे। इसके बाद नौ बजे घर से मां का फोन आया और उसने मकान में चोरी होने की बात बताई। जब वापस आया तो देखा की चोर घर में रखे सोने के दो कड़े, दो अंगूठियां, सात हजार रुपये नकद व एक जोड़ी कान की बाली चोरी कर ले गए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।