फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कार्रवाई के भी नहीं टूट रही नशा सप्लाई चेन

Mon, 11 May 2026 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सचिन शर्मा
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले में नशे का नेटवर्क अब शहरों से निकलकर गांवों तक गहरी पैठ बना चुका है। पुलिस लगातार कार्रवाई और गिरफ्तारी कर रही है, लेकिन आंकड़े यह भी बता रहे हैं कि नशा तस्करों के हौसले कम होने के बजाय बढ़ते जा रहे हैं। बड़े सप्लायर से लेकर छोटे पेडलर तक सक्रिय हैं और युवाओं को आसानी से अपने जाल में फंसा रहे हैं।

हाल ही में एनकॉर्ड बैठक में पेश आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2026 में अब तक एनडीपीएस एक्ट के तहत 29 एफआईआर दर्ज कि जा चुकी हैं और 69 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 1 किलो 900 ग्राम स्मैक, 2577 प्रतिबंधित कैप्सूल, 12 किलो गांजा, 6 किलो अफीम और 5 किलो चरस बरामद की है।
विज्ञापन

तुलना करें तो वर्ष 2025 में पूरे साल में केवल 18 मुकदमे दर्ज हुए थे और 37 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई थी। इतने कम समय में एफआईआर और बरामदगी में बढ़ोतरी यह संकेत देती है कि जिले में नशे की सप्लाई चेन तेजी से फैल रही है। पुलिस की कार्रवाई के बावजूद नशा तस्कर लगातार नए नेटवर्क खड़े कर रहे हैं।
शहरों के साथ अब गांवों में भी नशे की पहुंच बढ़ी है, जहां छोटे स्तर पर पेडलर युवाओं को आसानी से निशाना बना रहे हैं। हालांकि पुलिस नशा पीड़ितों के पुनर्वास और काउंसलिंग की बात कर रही है, लेकिन जमीनी स्तर पर सबसे बड़ी चुनौती नशे की जड़ों तक पहुंचकर सप्लायर नेटवर्क को तोड़ना है। संवाद
यूपी-हरियाणा बॉर्डर बना नशा तस्करों का हॉटस्पॉट
जिले में पकड़े जा रहे अधिकांश नशा तस्करों की गिरफ्तारी उत्तर प्रदेश और हरियाणा सीमा से सटे कलानौर क्षेत्र से हो रही है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार यह इलाका नशा सप्लाई का प्रमुख मार्ग बनता जा रहा है। बॉर्डर का फायदा उठाकर तस्कर नशे की खेप इधर-उधर पहुंचा रहे हैं। लगातार गिरफ्तारियों के बावजूद यहां तस्करों की सक्रियता पुलिस के लिए बड़ी चुनौती है।
विज्ञापन

वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम लगातार नशा तस्करों पर कार्रवाई कर रही है। लगातार गिरफ्तारी और बरामदगी से नशा नेटवर्क कमजोर पड़ रहा है। आमजन के सहयोग से जिले को नशामुक्त बनाने का अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है। - अनिल राणा, इंचार्ज एंटी नारकोटिक्स सेल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें