फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: दमकल अधिकारियों पर भेदभाव करने का आरोप

Mon, 11 May 2026 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
दमकल केंद्र के बाहर नारेबाजी करते कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। दमकल कर्मचारियों की राज्यव्यापी हड़ताल रविवार को 33वें दिन में प्रवेश कर गई। इस दौरान कर्मचारियों ने अधिकारियों पर भेदभाव करने का आरोप लगाया है।
हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन के महासचिव गुलशन भारद्वाज ने कहा कि अधिकारी अपने चहेते कर्मचारियों के कार्य तुरंत कर देते हैं। अन्य कर्मचारियों के अधिकार वर्षों तक लंबित रखते हैं। मुख्य अग्निशामक बृजभूषण तीन वर्ष से मेडिकल बिलों के भुगतान के लिए चक्कर काट रहे हैं। हर बार बजट न आने का हवाला देकर टाल दिया जा रहा है।
विज्ञापन

इसके अलावा बिलासपुर दमकल केंद्र के पे-रोल फायर कर्मचारियों को पांच वर्ष के अनुभव के आधार पर मिलने वाले वेतन एरियर का भुगतान भी अब तक नहीं किया गया है। यूनियन नेताओं ने कहा कि जब इस मामले को अग्निशमन मुख्यालय के अधिकारियों के समक्ष उठाया गया तो वहां से स्पष्ट कहा गया कि किसी अधिकारी द्वारा भेजी गई मांग को कभी रोका नहीं जाता।
विज्ञापन

विजेंद्र सिंह ने कहा कि नगर पालिका कर्मचारियों की हड़ताल से शहरों में कचरे के ढेर लगे हैं और बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ गया है। वहीं, फायर कर्मचारियों की हड़ताल के चलते अकुशल कर्मचारियों से काम चलाया जा रहा है, जिससे फायर सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। इस दौरान जोत सिंह, ललित कुमार, विरेंद्र धीमान, विनोद कुमार, नरेश कुमार, विक्रम सिंह, अनिल, कमल, कुलदीप, राजकुमार, लोकेश, राजीव कुमार, अनिल चौहान, रिपन, सुरेंद्र, सतीश सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें