फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूर का शव पश्चिम बंगाल में परिजनों तक पहुंचाया

विज्ञापन
The dead body of the laborer was brought to the family in West Bengal - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
यमुनानगर। बंगाल से काम करने आए प्रवासी मजदूर की मौत हो गई। मजदूर यहां पर सहकर्मियों के साथ किराये पर रहता था। जबकि परिवार पश्चिम बंगाल में रहता है। मृत्यु के बाद मजदूर के परिजन न यहां आ सकते थे और न ही साथी उसका शव इतनी दूर भिजवाने में समर्थ थे। ऐसे में शहर की श्रीमानव सेवा समिति ट्रस्ट आगे आई। ट्रस्ट ने मजदूर का शव एंबुलेंस से उनके पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर भिजवाया।
विज्ञापन

ट्रस्ट के रविंद्र रावत ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि बंगाल निवासी चांद मोहम्मद हुसैन छछरौली के पास एक फैक्टरी में काम करता था। रविवार देर शाम उसकी मृत्यु हो गई। साथियों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। लेकिन न शव मंगवाने योग्य थे और न ही यहां आ सकते थे। आर्थिक तंगी के कारण परिजन और साथी बंगाल तक का एंबुलेंस का खर्च वहन नहीं कर सकते थे। जिस पर ट्रस्ट ने एंबुलेंस का प्रबंध कर शव परिजनों के पास भिजवा दिया। ट्रस्ट संस्थापक जय प्रकाश ने बताया कि संस्था की ओर से प्रवासी मजदूरों के लिए निरंतर काम किया जा रहा है। उन्हें सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसके अलावा ट्रस्ट कन्या विवाह, शिक्षण प्रतियोगिता, मुफ्त शिक्षा, जागरूकता अभियान सहित अन्य सामाजिक कार्य कर रही है। इस दौरान बाबुल, रिंकू शर्मा, अशोक गुर्जर, बैजनाथ यादव, रामबाबू, रमन सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें