संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। निगमायुक्त अखिल पिलानी के निर्देशों पर निगम के 50 सफाई कर्मचारियों को सुरक्षा किट दी गई है। सीएसआई अनिल नैन, वार्ड 16 से पार्षद संदीप धीमान व विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों ने सोमवार को कर्मियों को सुरक्षा किट वितरित की।
किट में रिफ्लेक्टर जैकेट, दस्ताने, मास्क व अन्य सामान है। अब सफाई कर्मचारी सुरक्षा किट पहनकर सफाई करते नजर आएंगे। किट पहनकर रात के समय सफाई करते समय हादसों का भी खतरा नहीं रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान में रखते हुए कर्मियों को गंदगी उठाने के लिए हाथों में दस्ताने पहनने के लिए दिए गए है। वहीं मास्क सांस की बीमारियों से बचने में मदद करेगा।
सीएसआई अनिल नैन ने कहा कि हमारे सफाई मित्र अर्थात सफाई कर्मी गंदगी को हाथों से साफ करते है। रात के समय सड़कों की सफाई करते हैं। दिनभर धूल मिट्टी में काम करते हैं। इसलिए उनकी सुरक्षा के साथ उनके स्वास्थ्य पर ध्यान देना भी जरूरी है। इस मौके पर स्नेह सेवा ट्रस्ट की अध्यक्ष ममता सेन, सुदर्शन फाउंडेशन के अध्यक्ष संदीप बजाज, श्रीजी सेवा ट्रस्ट के सचिव नीरज कालड़ा, सफाई निरीक्षक गोविंद शर्मा, सुशील कुमार, मुक्ता आदि मौजूद रहे।