फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: रास्ते पर हरियाणा, यूपी के ग्रामीणों में बढ़ी रार

Sun, 22 Dec 2024 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
दीपेंद्र कुमार
विज्ञापन

यमुनानगर। यमुना नदी पार हरियाणा के गांव पोबारी के रास्तों पर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। सहारनपुर जिला प्रशासन ने गांव में पहुंचने वाले तीन रास्तों को बंद कर दिया है। जिससे ग्रामीणों को आने-जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि रास्ता बंद होने के कारण वे गांव के बीमार लोगों को अस्पताल तक नहीं ले जा पा रहे हैं।
ग्रामीणों ने रादौर पहुंचकर मंत्री श्याम सिंह राणा से भी मुलाकात कर रास्ता खुलवाने की मांग की है। जानकारी के अनुसार हरियाणा का एक पोबारी गांव यमुना नदी पार यूपी की सीमा में है। ये गांव उन्हेड़ी ग्राम पंचायत का हिस्सा है।
विज्ञापन

इस गांव में 100 से अधिक परिवार रहते हैं। दैनिक कार्यों को करने के लिए ग्रामीण यूपी के सहारनपुर जिले के टाबर गांव जाने वाले रास्ते से होकर आते-जाते हैं। गांव में पहुंचने के लिए दो कच्चे रास्ते भी थे। करीब एक सप्ताह पहले सहारनपुर जिला प्रशासन ने तीनों रास्तों को बंद कर दिया और कच्चे रास्तों पर गहरी खाई खोद दी है। जबकि, पक्के रास्ते पर लोहे के खंबे लगा दिए। जिससे पोबारी गांव पहुंचने के लिए कोई रास्ता नहीं बचा है।
ग्रामीण हरियाणा पहुंचने के लिए यमुना नदी को पार करने का जोखिम उठाने पर मजबूर हो गए हैं। पोबारी के ग्रामीणों का कहना है कि फिलहाल यमुना नदी में पानी कम है। जिस कारण वह यमुनापार कर गुमथला, अनहेड़ी गांव पहुंते हैं। नदी में पानी बढ़ने के बाद यह रास्ता भी बंद हो जाएगा। ग्रामीण महबूब ने बताया कि एक बुजुर्ग महिला कई दिनों से बीमार है लेकिन रास्ते बंद होने के कारण महिला को अस्पताल तक पहुंचने में भी दिक्कत हो रही है। उनका कहना है कि पैदल और बाइक से निकलना भी मुश्किल हो रहा है। उधर, ग्रामीण महबूब का कहना है कि गांव से एक प्रतिनिधि मंडल ने रादौर पहुंच कर मंत्री श्याम सिंह राणा से वार्ता कर रास्ते खुलवाने की मांग की है।
विज्ञापन

गन्ने को लेकर भी हो चुका है विवाद : यमुना पार हरियाणा के गांव के गन्ने को लेकर भी दोनों राज्यों की चीनी मिलों के बीच तकरार हो चुकी है। हाल ही में यूपी की सरसावा चीनी मिल ने यमुनानगर की चीनी मिल पर उसके क्षेत्र से गन्ना पैराई का आरोप लगाया था। जिसका केस भी सरसावा थाने में दर्ज किया गया था। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें