फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: हलका कमेटी का गठन, इंद्रजीत सिंह बने प्रधान

Sun, 22 Dec 2024 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। हरियाणा सिख पंथक दल की एक बैठक कपालमोचन स्थित पहली एवं दसवीं पातशाही गुरुद्वारा में हुई। इसकी अध्यक्षता दल के प्रदेश प्रभारी बलदेव सिंह कायमपुर ने की। इस बैठक में आसपास के कई गांवों के लोगों ने भाग लिया। इस दौरान चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर हरियाणा सिख पंथक दल के प्रधान बलदेव सिंह कायमपुर ने हलका कमेटी का गठन किया।
विज्ञापन

जिसमें इंद्रजीत सिंह को हलका प्रधान बनाया गया है। इसके अलावा हरींद्र सिंह कड़कौली को सीनियर मीत प्रधान, फकीर सिंह मिर्जापुर को मीत प्रधान, हलका इंचार्ज जसप्रीत सिंह बलौली, महासचिव त्रिलोचन सिंह रसूलपुर, मीडिया प्रभारी जसपाल सिंह भट्टी, संयुक्त सचिव बलबीर सिंह हवेली, बलकार सिंह, छबील सिंह छछरौली, सर्वजीत सिंह धर्मकोट व हरविंद्र सिंह को कमेटी सदस्य नियुक्त किया गया। प्रधान ने बताया कि शीघ्र ही बाकी दो हलके रादौर व जगाधरी की कमेटी का भी गठन किया जाएगा।
बलदेव सिंह कायमपुर ने कहा कि सिख कौम का इतिहास कुर्बानी का रहा है। माता गुजरी ने अपने चारों साहिबजादों को कौम की खातिर कुर्बान कर दिया। आज हम प्रधानी व गोलक की लड़ाई लड़ रहे हैं। इससे हमारे वीरों व शहीदों की आत्मा को दु:ख होगा। उन्होंने समाज के लोगों को एकजुट होकर सिखों के हितों की लड़ाई लड़ने की अपील की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सिख समाज की लड़ाई दादूवाल कमेटी के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि कौम के वीरों की कुर्बानी के बाद 1925 में सिख एक्ट बनाया गया था। उन्होंने कहा कि सिख कौम में पंगत व संगत का सिद्धांत लागू है लेकिन कुछ लोग स्वार्थ के कारण अपने गुरुओं व शहीदों की कुर्बानी को भूला बैठे हैं। उन्होंने दावा किया कि उनके दल की अन्य दलों से बातचीत चल रही है। शीघ्र ही सीटों पर सहमति बन जाएगी। आगामी चुनाव के लिए पांच-छह दल मैदान में हैं।
उन्हें भारतीय किसान यूनियन सहित संत-महंतों का सहयोग मिल रहा है। संतों की ओर से 24 दिसंबर को करनाल में बैठक बुलाई गई है। इस मौके पर जसवंत सिंह मंधार, लाजवंत मछरौली, गोगी बलाचौर, बलजीत सिंह, सुखदेव सिंह, परमजीत सिंह चंगनौली, मन्नी कोट, बलबीर सिंह, सुखदेव गनौला, गुरदेव सिंह, सरपंच परमजीत सिंह, बलकार सिंह बसातियांवाला समेत अनेक लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें