फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबसे ठंडा रविवार : रवि गायब... शीतलहर का वार

Mon, 29 Dec 2025 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
कोहरा घना होने से सरसों की फसल पर जमीं ओस की बूंदे। अशोक कुमार/ संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। रविवार को जिला कोहरे की दूधिया चादर में लिपटा रहा। घने कोहरे और कड़ाके की सर्दी के कारण रविवार सबसे ठंडा दिन रहा, जिससे सामान्य जनजीवन प्रभावित रहा। हालात ऐसे रहे 10 फीट की दूरी तक भी कुछ भी नहीं दिखाई दे रहा था।
रविवार इस मौसम का अब तक का सबसे ठंडा दिन रहा। इस दौरान जिला भीषम कोहरे की चपेट में रहा। शनिवार देर शाम ही धुंध छाने लगी थी और रविवार दोपहर तक जिला कोहरे की दूधिया चादर ओढ़े रहे। कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार पर लगाम लग गई। इस दौरान दृश्यता पांच मीटर से भी कम रही। धूप न निकलने के कारण कड़ाके की सर्दी रही। ठंड के कारण लोगों की कंपकंपी छूटती रही। छुट्टी का दिन होने के बावजूद लोग घरों में दुबके रहे।
विज्ञापन

इस दौरान अधिकतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस रहा। कड़ाके की सर्दी के कारण दिनभर लोग ठिठुरते रहे। इस दौरान बचने के लिए लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ा। दोपहर तक घना कोहरा छाया रहा। इस दौरान दिन के समय भी दृश्यता दस मीटर तक रही। दिन चढ़ने के साथ पारा चढ़ा, लेकिन दोपहर बजे निकली हल्की धूप ने भारी राहत दी।
धुंध व बादल छाने के कारण धूप भी बेहद हल्की रही। परंतु इससे लोगों को भारी राहत मिली। धूप के साथ ही लोग घरों से बाहर निकलने और दिनचर्या के काम किए। वहीं, इसका असर बाजारों में भी देखने को मिला। देर रात तक गुलजार रहने वाले शहर के सार्वजनिक स्थल दिन में भी वीरान नजर आए। धूप निकलने के बाद शहर की सड़कों व बाजारों में लोगों की चहल-कदमी देखने को मिली। दूसरी तरफ मौसम विभाग ने इस पूरे सप्ताह कड़ाके की सर्दी की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार जनवरी का पहला सप्ताह कड़ाके की ठंड की चपेट में रहेगा।
इस दौरान तापमान छह डिग्री सेल्सियस से कम जाने की संभावना है। ऐसे में चिकित्सकों ने लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी है। चिकित्सकों ने बुजुर्गाें व बच्चों को सुबह शाम सैर न करने और बिना सिर व हाथ-पैर ढके बाहर न निकलने की एडवाइजरी जारी की है। लोगों को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत भी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

कोहरे के कारण हाईवे पर रेंगते रहे वाहन

घने कोहरे के कारण नेशनल हाईवे सहित अन्य सड़कों पर वाहनों की रफ्तार पर लगाम लग गई। कोहरे के कारण वाहन सड़कों पर रेंगते नजर आए। इस दौरान हाईवे पर एक के पीछे एक वाहन कतारबद्ध होकर चलते देखा गया। रात दस बजे के बाद हालत बेहद खराब रहे। इस दौरान एलईडी लाइटों के बीच भी दृश्यता पांच मीटर से कम रही। इससे वाहन चालकों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। सड़कों पर वाहन पांच से दस किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चलते नजर आए।

कोहरा घना होने से सरसों की फसल पर जमीं ओस की बूंदे। अशोक कुमार/ संवाद

कोहरा घना होने से सरसों की फसल पर जमीं ओस की बूंदे। अशोक कुमार/ संवाद

कोहरा घना होने से सरसों की फसल पर जमीं ओस की बूंदे। अशोक कुमार/ संवाद

कोहरा घना होने से सरसों की फसल पर जमीं ओस की बूंदे। अशोक कुमार/ संवाद

कोहरा घना होने से सरसों की फसल पर जमीं ओस की बूंदे। अशोक कुमार/ संवाद

कोहरा घना होने से सरसों की फसल पर जमीं ओस की बूंदे। अशोक कुमार/ संवाद

कोहरा घना होने से सरसों की फसल पर जमीं ओस की बूंदे। अशोक कुमार/ संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें