फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पशु बाड़े में सोए पशुपालक पर तेजधार हथियारों से हमला, बाजू काटी

Sat, 26 Apr 2025 03:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
साढौरा। गांव ठसका निवासी 38 वर्षीय पशुपालक संजीव कुमार भैंस को खरीदने व बेचने का कार्य करता है। वीरवार की रात को वह अपने घर से थोड़ी ही दूरी पर स्थित अपने पशु बाड़े में सोया हुआ था। वीरवार देर रात लगभग दो बजे कार में सवार पांच-छह बदमाश पहुंचे और अचानक ही संजीव पर हमला कर दिया। हमलावर मौके से फरार हो गए। धारदार हथियारों से घायल होते ही संजीव ने शोर मचाया तो उसके परिजन पशु बाड़े में पहुंचे। जिसके बाद परिजन घायल संजीव को लेकर सीएचसी साढौरा में पहुंचे। यहां पर स्टाफ ने उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद यमुनानगर के ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। परिजन उसे ट्रामा सेंटर ले जाने के बजाय एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां पर संजीव का उपचार चल रहा है। वहीं परिजनों की शिकायत पर पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

संजीव के परिचित बिंदर ने बताया कि बदमाशों ने संजीव की दोनों बाजुओं के अलावा दोनों टांगों पर तेजधार हथियारों से हमला किया है। जिससे उसे गहरी चोटें आई है। फिलहाल संजीव की हालत नाजुक बनी हुई है। एसएचओ अमित कुमार ने बताया कि हमलावरों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें