फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: वेंडिंग जोन में शिफ्ट होंगी रेहड़ियां, नहीं लगेगा जाम

Tue, 06 May 2025 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शहर की सड़कों के किनारे लगने वाली रेहड़ियों को जल्द स्ट्रीट वेंडिंग जोन में शिफ्ट किया जाएगा। इसे लेकर निगम ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। रेहड़ियां शिफ्ट होने के बाद लोगो को लगने वाले जाम से मुक्ति मिल सकेगी।
निगम आयुक्त आयुष सिन्हा ने बताया रेहड़ी विक्रेताओं को सेक्टर 17 के पास गणेश मार्केट के पास बने वेंडिंग जोन, प्रकाश चौक व मॉडल टाउन में जब्बी वाला गुरुद्वारा के नजदीक बने स्ट्रीट वेंडिंग जोन में बूथ अलॉट किए गए है।
विज्ञापन

अब इन्हें शिफ्ट करने की निगम ने तैयारी शुरू कर दी है। रेहड़ी संचालकों को स्वयं वेंडिंग जोन में शिफ्ट होने के निर्देश दिए। यदि वे स्वयं जोन में शिफ्ट नहीं होंगे तो निगम सख्ती से उन्हें वेंडिंग जोन में शिफ्ट करेगा। उन्होंने बताया कि यमुनानगर व जगाधरी की विभिन्न सड़कों व बाजारों पर रेहड़ी विक्रेता खड़े होकर सब्जी, फल, फास्ट फूड व अन्य सामान बेचते है।
विज्ञापन

इससे जाम की स्थिति बनी रहती है। रेहड़ी संचलकों के लिए गणेश मार्केट स्थित वेंडिंग जोन में 196, प्रकाश चौक पर 44 व जब्बी वाला गुरुद्वारा के पास बने वेंडिंग जोन में 96 बूथ स्ट्रीट वेंडर्स के लिए तैयार है। तीनों वेंडिंग जोन में पार्किंग, पानी, लाइट, शौचालय व अन्य व्यवस्थाएं की गई है। बूथ के ऊपर बारिश व धूप से बचने के लिए शेड बनाए हुए है। जिनके नीचे खड़े होकर स्ट्रीट वेंडर्स अपना सामान बेच सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें