यमुनानगर। डीएवी गर्ल्स कॉलेज के इंस्टीट्युशंस इनोवेशन काउंसिल की ओर से 40 छात्राओं को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के टेक्नालॉजी इन्क्यूबेशन सेंटर का शैक्षणिक भ्रमण करवाया गया।
सेंटर की कोऑडिनेटर डॉ. अनुरेखा शर्मा ने छात्राओं को स्टार्टअप, और उद्यमिता से संबंधित जानकारी दी। उन्होंने नवाचार के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि किसी भी स्टार्टअप को शुरू करने से पहले मार्केट रिसर्च बेहद जरूरी है। तभी स्टार्टअप को सफलता मिल सकती है। इस दौरान आईआईसी कनवीनर विवेक, डॉ. अनीता मौदगिल, इंटर्नशिप कोऑडिनेटर निशी, ममता थापर, मनिका सेठी आदि उपस्थित रहे। संवाद