फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: शिविर में कैडेट्स ने किया शानदार प्रदर्शन

Thu, 13 Nov 2025 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
प्रशिक्षण शिविर के दौरान मौजूद कैडेट्स व एनसीसी अ​धिकारी। संस्थान
विज्ञापन
रादौर। जेएमआईटी इंजीनियरिंग कॉलेज के कैडेट्स ने हरियाणा एनसीसी 14 बटालियन के प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लिया। यह प्रशिक्षण शिविर यमुना इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी गधौली में लगाया गया।
विज्ञापन

शिविर में कैडेट्स ने एनसीसी प्रकोष्ठ के प्रमुख लेफ्टिनेंट डिंपल कुमार के नेतृत्व में भाग लिया। उन्होंने बताया कि वॉलीबॉल में सागर, अभय, पार्थ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। टग ऑफ वार में गरिमा, महिमा व अनन्या ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सांस्कृतिक स्पर्धाओं में वंश, सुमित, नितिन, अभय, अनन्या, पलक, नंदिनी ने भाग लिया। जतिन शर्मा को कंपनी सीनियर के लिए सम्मानित किया गया। सागर को बेस्ट कैंडिडेट अवार्ड से नवाजा गया। संस्थान निदेशक डॉ. संजीव गर्ग ने सभी कैडेट्स को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

प्रशिक्षण शिविर के दौरान मौजूद कैडेट्स व एनसीसी अधिकारी। संस्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें