फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कैडेट को आत्मविश्वास के प्रति किया जागरूक

Mon, 08 Jun 2026 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
एनसीसी के वार्षिक प्रशिक्षण ​शिविर में कैडेट को जानकारी देते वक्ता। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। 14 हरियाणा बटालियन एनसीसी का सरस्वती विद्या मंदिर में चल रहे दस दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के छठे दिन कैडेट के सर्वांगीण विकास व सामाजिक जागरूकता के उद्देश्य से विभिन्न विषयों पर व्याख्यान करवाया गया। एएसआई नीलम ने बालिका सुरक्षा विषय पर व्याख्यान दिया।
कैडेट्स को व्यक्तिगत सुरक्षा, सतर्कता, आत्मविश्वास तथा किसी भी प्रकार के उत्पीड़न या दुर्व्यवहार की शिकायत करने के बारे में जानकारी दी। उन्होंने सुरक्षित व सम्मानजनक समाज निर्माण में युवाओं की भूमिका व आवश्यकता के बारे में बताया।
विज्ञापन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के सेवानिवृत्त प्राचार्य गोबिंद सिंह भाटिया ने जल बचाओ, वृक्ष बचाओ विषय पर जागरूक किया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने जल संरक्षण, पौधरोपण और प्राकृतिक संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग का संदेश दिया। साथ ही पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।
जिला बाल संरक्षण इकाई (डीसीपीयू) के गौरव शर्मा ने वात्सल्य जागरूकता विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने बाल अधिकारों, बाल संरक्षण योजनाओं तथा बच्चों के सुरक्षित एवं स्वस्थ भविष्य के लिए समाज की भूमिका के बारे में जानकारी दी। शिविर एनसीसी अंबाला के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर रोहित सहगल, वीएसएम के निर्देशों पर कमांडेंट कर्नल पंकज पारीक व कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल कुमुद मैनी के नेतृत्व में लगाया गया है।
विज्ञापन

शिविर में विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के 500 से अधिक एनसीसी कैडेट उत्साह भाग ले रहे हैं। संचालन सूबेदार मेजर जसवंत सिंह के नेतृत्व में बटालियन हवलदार मेजर शुकुल सिंह व ट्रेनिंग एनसीओ अमन शर्मा की देखरेख में करवाया जा रहा है। इस दौरान मेजर गीता शर्मा, सेकेंड ऑफिसर गुरविंद्र सिंह, सेकेंड ऑफिसर संजीव नागरा, रजत, नीलम, सारिका, कल्पना व अंशुल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें