यमुनानगर। शंभू कॉलोनी में किराये के मकान में रह रहे 28 वर्षीय अरविंद प्रसाद का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। वीरवार दोपहर बाद फरीदाबाद से उसके रिश्तेदार पहुंचे तो उन्होंने शव फंदे पर लटका देखकर सूचना पुलिस को दी।
सदर थाना पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है। अरविंद मूल रूप से बिहार के जिला मोतिहारी के गांव राजपुर नवादा का रहने वाला था। वह यहां करीब सात साल से किराये के मकान में रह रहा था और फैक्ट्री में मजदूरी करता था। परिजन बिहार में रहते है। सदर थाना प्रभारी दलबीर सिंह का कहना है शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। संवाद