संवाद न्यूज एजेंसी
जठलाना। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अलाहर में खंड स्तरीय युवा संसद का आयोजन किया गया। इसमें 80 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। सभी प्रतिभागियों ने विभिन्न ज्वलंत मुद्दों पर अपने विचार रखे ।
राजनीतिक विज्ञान प्रवक्ता संजीव कुमार ने विद्यार्थियों के कार्य का निरीक्षण किया। प्रश्नकाल के दौरान पुरानी पेंशन योजना और कन्या भ्रूण हत्या व कृषि से संबंधित मुद्दों पर विपक्षी सांसदों की ओर से विभिन्न सवाल किए गए। सभी सवालों का कृषि मंत्री, सामाजिक न्याय मंत्री व महिला बाल कल्याण मंत्री की ओर से जवाब दिया गया।
इस दौरान विपक्ष के सदस्य उनके जवाबों से संतुष्ट नहीं हुए उन्होंने वॉक आउट भी किया। शून्य काल के दौरान कोटा के कोचिंग सेंटर में हुई आत्महत्या का मुद्दा उठाया गया। इस अवसर पर स्कूल इंचार्ज रिषु गुप्ता, संदीप कुमार, संजय कुमार, संजीव कुमार, प्रमोद भारती, विपिन कुमार, भगवती शर्मा, मीनाक्षी, सोनिया कंबोज, सुरेंद्र कुमार, गुलशन बत्रा आदि उपस्थित रहे।