फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना इंडीगेटर जलाए सड़क किनारे खड़े ट्राले से टकराई बाइक, फैक्टरी कर्मी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। सहारनपुर रोड पर मंडौली व कलानौर के बीच सड़क किनारे खड़े ट्राले से बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक चालक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक के भाई का आरोप है कि चालक ने इंडीकेटर व डिपर जलाए बिना सड़क पर ट्राला खड़ा किया हुआ था। जिसके चलते हादसा हुआ। पुलिस ने आरोपी ट्राला चालक के खिलाफ केस दर्ज कर मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

गांव कमालपुर निवासी सुखजीत से बताया कि उसका भाई प्रेमपाल उर्फ शशि गांव ताजकपुर स्थित प्लाईवुड फैक्टरी में काम करता था। रोज की तरह मंगलवार को उसका भाई फैक्टरी में काम पर गया था। रात को करीब साढ़े आठ बजे वह फैक्टरी से छुट्टी कर बाइक पर अपने घर लौट रहा था। सहारनपुर रोड पर जब उसका भाई मंडौली व कलानौर के बीच पहुंचा तो सड़क किनारे बिना इंडिकेटर व डिपर जलाए ट्राला खड़ा था। सामने से आ रहे किसी वाहन की लाइट आंखों में पड़ने पर अंधेरे में उसके भाई को ट्राला दिखाई नहीं दिया। जिस कारण उसके भाई की बाइक सड़क किनारे खड़े ट्राले से जा टकराई। हादसे में उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसके भाई को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें