फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

Tue, 02 Dec 2025 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विजेता प्रतिभागियों के साथ मुख्य अति​थि व अन्य। आयोजक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। हनुमान गेट स्थित श्री लालद्वारा विद्या मंदिर में द्वितीय सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। इसमें विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में नवचेतना एनजीओ की अध्यक्ष दीपिका उपस्थित रहीं। उनके साथ नवचेतना की सदस्य अंजू आहूजा, सुगंधा आहूजा, पायल व अनु ने शिरकत की। प्रयास सेवा संगठन के प्रधान राजेश बंसल व उनके सहयोगी सदस्य व रोटरी क्लब रिवेरा के प्रधान सुखवंत सिंह गिल ने भी विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यापिका कृति को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं व योगदान के लिए सर्वश्रेष्ठ अध्यापिका पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मुख्य अध्यापिका सुनैना कांबोज ने सभी आगंतुकों, अतिथियों व अभिभावकों का स्वागत किया। इस मौके पर सुरिंद्र मदान, नरेंद्र पूरी, कुलभूषण मेहता, कृष्ण विग, पवन, प्रकाश नारायण, सुरिंद्र विग, उडीक चंद, विजय कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें