फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: अच्छे और बुरे स्पर्श के बारे में दी जानकारी

Tue, 02 Dec 2025 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय साढौरा में जिला पुलिस ने सेफ सिटी टीम ने जागरूकता कार्यक्रम किया। इसमें निरीक्षक रविंद्र कुमार व एएसआई नीलम टीम ने विद्यार्थियों को अच्छे और बुरे स्पर्श के बारे में जानकारी दी। साथ ही डायल-112 व ट्रिप मॉनिटरिंग के बारे में भी बताया।
एएसआई नीलम ने विद्यार्थियों को संवैधानिक अधिकारों व कर्तव्यों के बारे में बताया। महिलाओं से जुड़े कानून, कानूनी संरक्षण व अधिकारों से भी अवगत कराया। छात्राओं में आत्मविश्वास व आत्मरक्षा की भावना पैदा करने के उद्देश्य से महिला पुलिसकर्मियों ने उन्हें आत्मरक्षा के तरीके बताए। कहा कि कोई भी आपातकालीन स्थिति में छात्राएं डायल-112 पर कॉल कर सहायता प्राप्त कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम ने बताया कि अगर कोई गलत नीयत से छूता है तो उसे तुरंत रोकना चाहिए। साथ ही ऐसे लोगों की जानकारी तुरंत अभिभावकों या फिर किसी ऐसे व्यक्ति को देनी चाहिए, जिस पर आपको विश्वास हो। टीम ने पॉक्सो एक्ट के तहत यौन अपराधों की विस्तृत परिभाषा के बारे में बताया। साथ ही कहा कि पुलिस आम लोगों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें