फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं की प्रस्तुति को दर्शकों ने सराहा

विज्ञापन
कार्यक्रम में छात्राएं अपनी प्रस्तुति देते हुए। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी । महाराजा अग्रसेन महाविद्यालय में दो दिवसीय प्रतिभा प्रदर्शन समारोह का समापन हो गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने विभिन्न गतिविधियों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए विद्यार्थियों का खूब मनोरंजन किया। साथ ही सभी चकित कर दिया।
आयोजन प्रभारी डॉ. वीरा और उनकी टीम ने पुष्प गुच्छ देकर मुख्य अतिथि डॉ. पीके वाजपेयी का स्वागत किया। डॉ, वीरा रानी ने बताया कि प्रथम दिन पेंटिंग, पोस्टर मेकिंग, रंगोली निर्माण, भाषण, कविता पाठ, गीत संगीत आदि का आयोजन हुआ। दूसरे दिन एकल नृत्य, सामूहिक नृत्य, हरियाणवीं लोकगीत, पंजाबी लोकगीत, मराठी लावणी संगीत, मिमिक्री, मोनो एक्टिंग आदि विभिन्न विधाओं में छात्र-छात्राओं ने अपने जोश, अपनी कला, अपनी प्रतिभा को मंच पर प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. प्रमोद कुमार वाजपेयी ने कहा कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के अधीन और उसके दिशा निर्देशों में इस बार युवा समारोह में लगभग 50 विधाओं में भाग लेने के लिए विद्यार्थियों को अवसर प्रदान किया है। प्रतिभा प्रदर्शन समारोह विद्यार्थियों को यूथ फेस्टिवल में भाग लेने, वहां अपनी प्रतिभा चमकाने और उसके बाद कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में होने वाले रत्नावली समारोह, गीता महोत्सव और राष्ट्रीय स्तर के समारोह तक अपनी गीत संगीत वाणी कला का प्रदर्शन करने का अवसर प्रदान करता है।
विज्ञापन

मंच संचालक प्रोफेसर अशोक कुमार अग्रवाल ने बीच-बीच में अपनी तकरीर करते हुए अपनी नई गजलें प्रस्तुत कीं। अंत में आयोजन की पूरी टीम प्रतिभागियों, विजेताओं को स्मृति चिन्ह प्रदान किए। इस अवसर पर कॉलेज के प्राध्यापकों और अन्य कर्मचारियों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें