फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज से मिली आत्मसम्मान से जीने व पहचान बनाने की कला : डॉ. प्रोमिला

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। डीएवी गर्ल्स कॉलेज में रविवार को पूर्व छात्र मिलन (एल्युमिनी मीट) कार्यक्रम हुआ। इसमें वर्ष 1994 में कॉलेज से पास छात्रा एवं दिल्ली के रोहिणी के दिल्ली पब्ल्कि स्कूल में कार्यरत डॉ. प्रोमिला चोपड़ा व जगाधरी के सेक्रेट हार्ट कॉन्वेंट स्कूल जगाधरी की प्राध्यापिका ममता कक्कड़ और हिंदू गर्ल्स कॉलेज में कंप्यूटर साइंस विभागाध्यक्षा सोनिया शर्मा ने अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि कॉलेज से उन्हें आत्मसम्मान के साथ ही समाज में पहचान बनाने की कला मिली।
विज्ञापन

डॉ. आभा खेत्रपाल ने कहा कि महाविद्यालय से पास होने के बाद छात्राएं विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। जो कि कॉलेज के लिए गर्व की बात है। आर्य मणिमाला की प्रधान मनीषा ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम पुराने साथियों से मिलने का मौका देते हैं। उन्होंने कहा कि कॉलेज में आकर 1998 की यादें ताजा हो गई। डॉ. प्रोमिला चोपड़ा ने कहा कि कॉलेज में जिन टीचर्स ने उन्हें पढ़ाया वे आज भी कॉपी कर रहीं हैं। कॉलेज के स्टाफ से धैर्य, अनुशासन व प्यार से कार्य करने का गुण मिला है। आत्मसम्मान से जीना, समाज में अपनी पहचान बनाने की कला कॉलेज से ही अर्जित की है। वर्ष 1994 में पास हुई ममता कक्कड़ ने कहा कि कॉलेज प्रांगण में आना अपने सुनहरे दिनों में लौटने जैसा महसूस होता है।
सोनिया शर्मा ने कहा कि समाज और अपने क्षेत्र में जो पहचान मिली है, उसके संस्कार हमें कॉलेज से ही मिले हैं। हम गर्व महसूस करते हैं कि हमारी शिक्षा इस अनुशासनप्रिय, परंपरावादी आदर्श महाविद्यालय से हुई है। वर्ष 1991 में पास हुई मीतू सलूजा ने कहा कि कॉलेज में प्रार्थना के दौरान उसने एक भजन सुना था, जिसमें दूसरों की जय से पहले खुद की जय का जिक्र किया जाता था। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज प्राचार्या डॉ. आभा खेत्रपाल, हिंदी विभागाध्यक्षा डॉ. विश्वप्रभा व कंप्यूटर साइंस विभागाध्यक्षा डॉ. रचना सोनी ने की। इस मौके पर वैशाली, नवनीत, शैफाली, जूही, नीतू भारती, पूनम धीमान सहित अन्य ने अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम में भावना ने कविता, पायल, रजनी व तान्या ने गीत, पूनम ने नृत्य प्रस्तुत कर समां बांधा। मेजर डॉ. गीता शर्मा व डॉ. निताशा ने कार्यक्रम का संचालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें