फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: धूप निकलने से सर्दी के तेवर नरम, तापमान में इजाफा

Sat, 07 Feb 2026 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
धूप निकलने पर शहर के नेहरू पार्क में खेलते बच्चे। संवाद - फोटो : kathua news
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। तीन दिन से खिल रही धूप ने लोगों को कड़ाके की ठंड से काफी राहत दी। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों को घना कोहरा छाया रहा। धूप निकलने व हवा चलने से कोहरा अन्य दिनों की अपेक्षा जल्दी छंट गया।
दिन में तेज धूप के कारण हवा का ज्यादा असर नहीं रहा, लेकिन दिन ढलते ही हवा ने अपना असर दिखाया। हवा के कारण ठंड और ठिठुरन बढ़ गई। वहीं, विभाग ने अब दो दिन मौसम परिवर्तनशील बताया है। कई दिन से निकल रही धूप के कारण सर्दी के तेवर ठंड हो गए हैं। शुक्रवार को सुबह आठ बजे ही सूर्य के दर्शन हो गए और दिन चढ़ने के साथ धूप भी तेज होती गई। तेज धूप से तापमान में भी वृद्धि देखने को मिली।
विज्ञापन

इस दौरान पारा एक डिग्री चढ़ा और 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस तक बना रहा। परंतु इस दौरान करीब 23 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से बर्फीली हवा चली। धूप में इसका असर नहीं रहा, लेकिन दिन ढ़लते ही हवा ने लोगों की कंपकंपी छुड़वा दी। रात बढ़ने के साथ सर्दी भी बढ़ती गई। इस कारण रात नौ बजे ही बाजार वीरान दिखाई देने लगे। लोगों की उपस्थिति कम होने से दुकानदार भी जल्दी घर लौट गए।
विज्ञापन

वहीं, विभाग ने दो दिन मौसम परिवर्तनशील बना रहने की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार शनिवार व रविवार को बादल छाने के साथ बूंदाबांदी संभावना बन रही है। वहीं, तेज हवा भी लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है। वहीं, अगले सप्ताह से ठंड के तेवर नरम होंगे और तापमान में वृद्धि देखने को मिलेगी। परंतु इस दौरान रात को नमी होने के कारण खुनकी बनी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें