फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: आईटीआई में 6 से 20 तक चलेगी दाखिले की प्रक्रिया

Mon, 02 Jun 2025 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। आईटीआई (औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान) में चार दिन बाद दाखिला की दौड़ शुरू हो जाएगी। इनमें 6 जून से दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे। यह प्रक्रिया 20 जून तक चलेगी। इसके लिए विभिन्न आईटीआई में तैयारियां हो रही हैं, जहां प्रबंधन व स्टाफ अपने संस्थानों में कराए जा रहे ट्रेड का प्रचार करने और उनमें विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने की योजना बना रहे हैं। इसके लिए टीमों का गठन भी कर दिया है।
जिले में सात राजकीय व दस निजी आईटीआई हैं। इनमें सात राजकीय आईटीआई में 77 ट्रेड व 3708 सीटें हैं। सबसे ज्यादा यमुनानगर की राजकीय आईटीआई में एनसीवीटी व एससीवीटी की 32 ट्रेड हैं। इनकी कुल 87 यूनिट व 1908 सीट हैं। इसके बाद साढौरा की राजकीय आईटीआई में 16 ट्रेड हैं, जिनकी 38 यूनिट व 812 सीट हैं। ऐसे ही सरस्वती नगर की राजकीय आईटीआई में आठ ट्रेड की 16 यूनिट व 336 सीट हैं।
विज्ञापन

नाचरौन की राजकीय आईटीआई में 10 ट्रेड की 12 यूनिट व 260 सीट हैं। छछरौली की राजकीय आईटीआई (कोएड) में पांच ट्रेड की दस यूनिट व 208 सीट हैं। प्रतापनगर की राजकीय आईटीआई में चार ट्रेड की सात यूनिट व 144 सीट हैं। छछरौली की राजकीय कन्या आईटीआई में दो ट्रेड की 40 सीट हैं।



आईटीआई की वायरमैन, वेलडर, टर्नर, प्लम्बर, इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, ट्रैक्टर व मशीन टूल मैकेनिक, मशीनिस्ट, फाउंड्री मैन, फिटर, कोपा, वुड वर्क टेक्नीशियन, सेविंग टेक्नोलॉजी, एसएसए हिंदी व अंग्रेजी जैसी ट्रेड में विद्यार्थियों का सबसे ज्यादा रूझान रहता है। इन ट्रेड में कुल सीट से कई गुना अधिक आवेदन आते हैं। इस पर मेरिट आधार पर दाखिले किए जाते हैं।
विज्ञापन


आवेदन प्रक्रिया के लिए चार टीमें गठित
यमुनानगर की राजकीय आईटीआई के प्राचार्य दीपेश महेंद्रू ने बताया कि छह से 20 जून तक अवेदन होंगे। इसके लिए विद्यार्थी संस्थान में आकर भी ऑनलाइन आवेदन फार्म भरवा सकते हैं। इसके लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। इस काम के लिए आईटीआई में चार टीमें गठित की है। साथ ही दाखिले संबंधी अन्य कार्यों के लिए भी स्टाफ की ड्यूटी लगाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें