फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पश्चिमी यमुना नहर में डूबे कमल का नहीं लगा सुराग, घर में नहीं जला चूल्हा

Mon, 02 Jun 2025 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। पश्चिमी यमुना नहर में नहाते समय डूबे गांव झिंवरेड़ी निवासी कमल का कोई सुराग नहीं लग पा रहा है। गोताखोर राजीव अपनी टीम के साथ नहर में एक से दूसरे किनारे तक तलाश कर चुका है। वहीं कमल के घर में सात दिन से चूल्हा भी नहीं जला।
रविवार को परिजन चिट्टा मंदिर के समीप इक्ट्ठे हुए। परिजन कमल के न मिलने से चिंतित हैं और कमल के सकुशल मिलने की भगवान से प्रार्थना कर रहे। बेटे के न मिलने पर परिजन उसके दोस्त नितेश पर शक भी कर रहे है। पिता तेजा का आरोप है जब कमल डूब चुका था तो उसका मोबाइल नितेश के पास था। नितेश के पिता मोहन लाल भी कमल की तलाश में तेजा के साथ घूम रहे हैं। मोहन लाल का कहना है कि यह हादसा था। उसे तैरना नहीं आता, बावजूद इसके उसने उसे बचाने का बहुत प्रयास किया। आसपास कोई भी मदद के लिए नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस में दी शिकायत में कमल के पिता तेजा ने बताया कि उसके दो लड़के हैं। छोटा लड़का कमल 25 मई को घर पर था, तभी सुबह करीब सवा नौ बजे गांव का ही उसका दोस्त नितेश आया। उसके कहा मैं आपके लड़के को एक घंटे के लिए बूड़िया किसी काम से लेकर जा रहा हूं। दोनों बाद पर बैठकर निकल गए। काफी देर तक जब कमल वापिस नहीं आया तो नितेश से पूछा, लेकिन उसने कुछ नहीं बताया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें