फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीजीपी ने कहा थाने में गरीब की शिकायत भी गंभीरता से लें, ऐस काम करें कि लोग हमेशा रखें याद

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। जिले में अपराध कम करने व अंकुश लगाने के लिए अंबाला रेंज के एडीजीपी श्रीकांत जाधव ने सोमवार को दो घंटे तक लघु सचिवालय में बैठक की। इसमें एसपी कमलदीप गोयल, सभी डीएसपी सहित सभी थाना व चौकी प्रभारी मौजूद रहे। अपराध पर अंकुश लगाने को लेकर दो घंटे तक मंथन होता रहा। इस दौरान पुलिसकर्मियों की तरफ से कुछ सुझाव भी आए। उन्होंने प्रत्येक सोमवार व वीरवार को सुबह 11 बजे से सीलिंग प्लान लागू करने के आदेश दिए। एडीजीपी ने साइबर क्राइम से संबंधित शिकायतों पर गंभीरता से काम करने को कहा। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार होता है उसकी शिकायत पर कार्रवाई तो करें, वहीं उसे वह रास्ता भी बताएं जिससे उसकी जमापूंजी प्राप्त होने में मदद मिल सके।
विज्ञापन

--------
गरीब लोगों की जरूर करें सुनवाई
श्रीकांत जाधव ने सभी थाना प्रभारियों से कहा कि जब भी किसी व्यक्ति की कोई शिकायत उनके थाने या चौकी में आती है तो उसे हल्के में बिल्कुल भी न लें। शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करें। खासकर किसी गरीब व्यक्ति को उसकी गरीबी के कारण बिल्कुल भी परेशान नहीं करना है। चूंकि एक गरीब व्यक्ति न्याय की उम्मीद लेकर थाने में आता है। वह हर तरफ से निराश होकर ही थाने तक आता है। ऐसे में उसकी सुनवाई जरूर होनी चाहिए। चूंकि अमीर लोग तो इधर-उधर घूम कर अपनी शिकायत पर कार्रवाई करवा लेते हैं। परंतु गरीब व्यक्ति के पास इतना समय नहीं है कि वह यहां से वहां जाए। उन्होंने जितने भी पुराने मुकदमे लंबे समय से लंबित हैं उन्हें जल्द से जल्द निपटाने को कहा।
-----------
ऐसा काम करें लोग सेवानिवृत्ति के बाद रखें याद
एडीजीपी ने कहा कि सभी कर्मचारी व अधिकारी ईमानदारी से ड्यूटी करें। वह ऐसा काम करके जाएं कि सेवानिवृत्त होने के बाद भी लोग उन्हें याद रखें। जिले में पुलिस की उपस्थित शत प्रतिशत नजर आए। अपने क्षेत्र में बैंक का दौरा जरूर करें। ऐसा माहौल तैयार करें कि अपराध होने न पाएं। अपराधियों के मन में पुलिस के प्रति भय दिखना चाहिए। अलर्ट मोड पर रहें। इसके अलावा महिला विरूद्ध अपराध में तुरंत सुनवाई करें।
विज्ञापन

------------
सीलिंग प्लान होगा मददगार
श्रीकांत जाधव ने कहा कि अपराध पर अंकुश के लिए सीलिंग प्लान बनाया गया है। पूरी रेंज में यह प्लान बना दिया गया है। जिससे अपराध पर अंकुश लग सकेगा। सीलिंग प्लान के दौरान वारदात के सवाल पर उन्होंने कहा कि सीलिंग प्लान के दौरान कही वारदात हुई है। ऐसा उनकी जानकारी में नहीं आया है। यदि कोई वारदात हुई है तो सीलिंग प्लान में कहीं पर कोई कमी है। साइबर क्राइम रोकने के लिए हर रेंज में साइबर थाना बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें