फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: करनाल का रहने वाला है आरोपी शूटर

Sat, 15 Feb 2025 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। 10 दिन पहले कारोबारी के आवास पर हुई फायरिंग की वारदात में पुलिस शूटरों का सुराग मिलने का दावा कर रही है। पुलिस ने बाइक सवार एक शूटर की पहचान कर ली है। सूत्रों का दावा है कि करनाल जिले के रहने वाले शूटर ने फायरिंग की थी। पुलिस अब उसकी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार छह फरवरी को शहर थाना यमुनानगर की कालिंदी काॅलोनी में फायरिंग की गई थी। फायरिंग से पहले कारोबारी से एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। चार दिन तक जांच करने के बाद 10 फरवरी को पुलिस ने आरोपी नोनी राणा और अज्ञात शूटरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी।
इस मामले में अलग-अलग टीमों को लगाया गया था। इसके बाद से ही पुलिस लगातार शूटरों की तलाश कर रही थी। पुलिस ने इस मामले में आस-पास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली थी। जिसमें दो संदिग्ध नजर आए थे। पुलिस सूत्रों का दावा है कि पुलिस ने एक शूटर की पहचान कर ली है।शूटर करनाल जिले का रहने वाला है। एसएचओ शहर थाना यमुनानगर नरेंद्र राणा ने बताया कि अभी इसकी जानकारी नहीं है। जानकारी की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें