फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: डंपर के कुचलने से युवक की माैत

Sat, 15 Feb 2025 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। शहर के मधु चौक पर वीरवार देर रात एक डंपर ने एक्टिवा सवार युवक को कुचल दिया। इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वह वीरवार रात को अपनी बेटी से मिलने के लिए गया था। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। मृतक के पिता की शिकायत पर डंपर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुरानी सब्जी मंडी यमुनानगर निवासी अशोक कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह ऑटो चलाता है। उसका एक बेटा और एक बेटी है। दोनों का विवाह हो चुका है। बेटा राहुल गुलाटी कुरियर ऑफिस में काम करता था।
उसका अपनी पत्नी से तलाक का केस चल रहा था। जिस कारण राहुल की पत्नी और बेटी प्रोफेसर काॅलोनी में अलग रह रहे थे। राहुल कभी कभार अपनी बेटी से मिलने के लिए प्रोफेसर काॅलोनी चला जाता था। वीरवार देर रात को करीब साढ़े 12 बजे वह राहुल अपनी बेटी से मिलकर वापस घर लौट रहा था। जैसे ही वह मधु चौक पर पहुंचा तो तेज रफ्तार डंपर ने उसकी एक्टिवा को टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर गिर गया और उसके सिर को डंपर ने कुचल दिया। इस हादसे में राहुल की मौके पर मौत हो गई थी। सूचना मिलते की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। इसके साथ ही मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें