फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: डेहा बस्ती में पुलिस पर पथराव करने के आरोपी गिरफ्त से दूर

Sun, 28 Jun 2026 02:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। छोटा बांस स्थित डेहा बस्ती में करनाल सीआईए टीम पर पथराव कर नशा तस्करी के आरोपी को छुड़ाने के मामले में पुलिस की तीन टीमे आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

घटना के कई दिन बाद भी मुख्य आरोपी सहित अधिकांश आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस ने इस मामले में 15 नामजद और अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। अब तक केवल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि मुख्य आरोपी अब भी वांछित है।
करनाल सीआईए की टीम 16 जून को नशा तस्करी के आरोपी राजेंद्र को पकड़ने के लिए डेहा बस्ती पहुंची थी। कार्रवाई के दौरान बस्ती के कुछ लोगों ने पुलिस टीम पर ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया।
विज्ञापन

हमले में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए और भीड़ आरोपी को पुलिस की हिरासत से छुड़ाकर ले गई। घटना के बाद पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली। पुलिस अधिकारियों के अनुसार वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं।
संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस पर हमले के बाद जिला प्रशासन ने नगर पालिका की जमीन पर डेहा बस्ती में अवैध निर्माणों और कब्जों के खिलाफ अभियान चलाया था।
प्रशासन ने कई झोपड़ पट्टी बनाकर किए गए अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया। इसके बाद से बस्ती का मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है।
वहीं शेष मकानों को नगर पालिका द्वारा नोटिस दिए जा रहे है। पुलिस प्रवक्ता का कहना है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और वांछित आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें