फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: आइलेट सेंटर पर फायरिंग का आरोपी को रिमांड पर लिया

Thu, 05 Jun 2025 03:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। बिलासपुर में आइलेट सेंटर पर फायरिंग के आरोपी ऊंचा चांदना निवासी अंकित राणा को अपराध शाखा एक की टीम ने मोहाली से प्रोडक्शन वारंट पर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। रिमांड के दौरान आरोपी से उसके साथी व वारदात में प्रयुक्त हथियार के बारे में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

मामले की जांच कर रहे वीरेंद्र वालिया ने बताया कि बकाली निवासी कुलदीप सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसका बिलासपुर में आइलेट सेंटर है। 15 मई को उनके सेंटर पर एक युवक आया। उसने पहले कनाडा के वीजा के बारे में पूछा। जैसे ही रिसेप्शन पर बैठी युवती ने उसे बताया तो उसने तुरंत पिस्टल निकाली और फायरिंग करना शुरू कर दिया। इसके बाद वह बदमाश फायरिंग करता हुआ अपने साथी के साथ फरार हो गया। कुछ दिन पहले इस मामले में मोहाली पुलिस ने आरोपी ऊंचा चांदना निवासी अंकित राणा को गिरफ्तार किया था। अब उनकी टीम ने उसे प्रोडक्शन वारंट पर लेकर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें