फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: फैक्टरी से सामान चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

Thu, 05 Jun 2025 03:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। बूड़िया थाना पुलिस ने लाकड़ मय प्रतापपुर स्थित फैक्टरी से लोहे का सामान चोरी करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। थाना प्रभारी नर सिंह ने बताया कि ग्रीन विहार जगाधरी निवासी हरप्रीत सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसकी लाकड़ मय प्रतापपुर में फैक्ट्री है। फैक्ट्री काफी समय से बंद पड़ी है। तीन जून को जब उसने फैक्ट्री में आकर देखा तो उसका लोहे का काफी सामान चोरी हुआ मिला। तब बूड़िया थाना पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज किया था। मामले में उनकी टीम ने कार्रवाई करते हुए नहर पुल बूड़िया से बड़ा भूड़ गांव निवासी अशरफ को गिरफ्तार किया है। आरोपी से चोरी का सामान बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें