फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में झपटमारों का आतंक, एक महिला से मंगलसूत्र, पर्स छीना

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। पुलिस के सीलिंग प्लान व नाइट डोमिनेशन के बाद भी शहर में बदमाशों का आतंक लगातार बढ़ रहा है। लगातार बदमाश छीना झपटी व लूट की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। इसी कड़ी में बदमाशों ने चार अलग - अलग महिलाओं से झपटमारी की। फर्कपुर थाना क्षेत्र में बदमाशों ने एक महिला से थैला, पर्स व मंगलसूत्र छीन लिया तो शहर जगाधरी एरिया में तीन महिलाओं के हाथों से उनके मोबाइल झपट लिए। चारों मामलों में पुलिस ने अज्ञात युवकों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पहला केस : पंजाब के पटियाला की गुरुबक्श कॉलोनी निवासी कमलेश रानी ने शहर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि नौ जून को वह अपने मायके फर्कपुर के जवाहर नगर में अपने माता पिता को मिलने आई थी। शुक्रवार शाम करीब साढ़े पांच बजे वह अपनी भाभी व बहन के साथ हीरा पैलेस के पास शॉपिंग करने गई थी। उसकी भाभी व बहन उससे पहले घर आ गई थी। जबकि वह मेडिकल स्टोर से दवाई लेने रेलवे फाटक के पास चली गई थी। दवाई लेकर वह वहां से पैदल घर की तरफ आ रही थी। जब वह जवाहर नगर में पुराना पीर के पास पहुंची तो पीछे से बाइक पर सवार होकर दो युवक आए। इससे पहले वह कुछ समझ पाती आरोपी युवकों ने उसके हाथ से कपड़े का थैला, पर्स, गले से मंगलसूत्र छीन लिया और विष्णुनगर रेलवे पुलिया की तरफ फरार हो गए। उसके पर्स में सात हजार की नकदी व मोबाइल था। उसने शोर मचाया। कुछ लोगों ने आरोपियों का पीछा कर पकड़ने का प्रयास किया लेकिन आरोपी फरार हो गए। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। फर्कपुर थाना प्रभारी अनिल राणा का कहना है कि मामले में अज्ञात दो युवकों पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
दूसरा केस : रणजीत कॉलोनी निवासी माधव ने गांधी नगर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दो जून को उसकी मां नीना रादौर रोड कैंप पर खरीदारी करने गई थी। इस दौरान बाइक सवार दो युवकों ने उसकी माता नीना का मोबाइल छीन लिया था। गांधी नगर थाना पुलिस ने अज्ञात दो युवकों पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

तीसरा केस : शहर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में गांव तेली माजरा निवासी रेशमा बेगम ने बताया कि एक जून को वह निजी काम से सिविल रोड पर गई थी। इस दौरान सिविल अस्पताल चौक के पास से बाइक सवार दो युवक उसका मोबाइल छीन ले गए। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात दो युवकों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
चौथा केस : गांव परवालो निवासी गीता ने शहर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 31 मार्च को वह जगाधरी में अपने काम से आई थी। जब वह गुप्ता पैलेस के बाहर पहुंची तो बाइक सवार दो आए। इससे पहले वह कुछ समझ पाती बाइक पर पीछे बैठे युवक ने उसके हाथ से मोबाइल छीन लिया। इसकी शिकायत उसने पुलिस को दी। शहर जगाधरी पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शहर जगाधरी थाना प्रभारी सुभाष का कहना है कि उनके क्षेत्र में हुए झपटमारी के तीनों मामलों में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पहचान कर जल्द उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें