संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। सीबीएसई ने मंगलवार को दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। जिले का सीबीएसई का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। कोरोना संक्रमण के कारण इस बार परीक्षा नहीं हुई थी। बिना परीक्षा के जिले के करीब दस हजार विद्यार्थी पास कर दिए गए। सीबीएसई ने परिणाम विद्यार्थियों की स्कूल, सत्र परीक्षाओं व अस्सेमेंट के नंबर के आधार पर जारी किया है। बोर्ड ने कोई डिवीजन जारी नहीं की है। स्कूल अपनी तरफ परिणाम का आंकलन कर रहे हैं।
विद्यार्थी व अभिभावक पहले से ही पास होने की आस लगाए थे। इसके बावजूद सभी परिणाम का इंतजार कर रहे थे। सुबह से ही विद्यार्थी बार-बार पोर्टल पर परिणाम देखने का प्रयास कर रहे थे। विद्यार्थी दोपहर 12 बजे के बाद परिणाम देख पाए। परिणाम देखकर विद्यार्थियों, अभिभावकों व स्कूल प्रबंधकों के चेहरे खिल गए। अच्छे अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को स्कूल में बुलाकर उनका मुंह मीठा करवाकर सम्मानित किया गया।
अंश का स्कूल का पहला स्थान
यमुनानगर। होली मदर पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों, अभिभावकों व अध्यापकों ने खुशी मनाई। प्रधानाचार्यमोनिका कश्यप ने बताया कि अंश ने 96.4 प्रतिशत प्राप्त कर स्कूल में पहला प्रथम स्थान पाया। हर्ष कुमार 94.8 प्रतिशत अंक के साथ दूसरे व मनप्रीत कौर 92.2 प्रतिशत अंक के साथ तीसरे स्थान पर रही। 47 विद्यार्थियों में से 33 प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं। प्रधानाचार्या, चेयरमैन जीएस शर्मा ने विद्यार्थियों, अभिभावकों व अध्यापकों को बधाई दी है। संवाद
कनक ने प्राप्त किए 98.6 प्रतिशत अंक
जगाधरी। इंडियन पब्लिक स्कूल की कनक ने 98.6, भूमि ने 96.6, साहिबजोत ने 95.8, जश्न ने 94.8, आर्यन ने 93.4, मानसी ने 92.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। स्कूल के निदेशक डॉ. ओपी तनेजा व प्रधानाचार्या मीनाक्षी भारद्वाज ने विद्यार्थियों, अभिभावकों व अध्यापकों को बधाई दी। संवाद
दीपेश पंजेटा ने पाया पहला स्थान
यमुनानगर। दिल्ली रोड स्थित नेशनल पब्लिक स्कूल में छात्र दीपेश पंजेटा ने 95.6 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम स्थान पाया। प्रधानाचार्य मनीषा ने बताया कि हिमांशु नौटियाल 95.2 प्रतिशत अंक लेकर दूसरे व जसलीन 95 प्रतिशत अंक लेकर तीसरे स्थान पर रहा। वहीं कशिश ने 93.4, गौरव ने 93, मानसी व अमन ने 92.6, नमन ने 92.2, दक्ष ने 91.8, मयंक शर्मा ने 90.8 व स्नेहा ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। प्रबंधक आरएस पुंडीर ने विद्यार्थियों, अभिभावकों व अध्यापकों को बधाई दी है। संवाद
यश चौहान स्कूल में प्रथम
बिलासपुर। न्यू हैप्पी स्कूल की प्रिंसिपल मोनिका शर्मा ने बताया कि यश चौहान ने 96.2 प्रतिशत अंक लेकर पहला, प्रभजोत कौर, हरमन सिंह ने 95.8 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा स्थान पाया है। वहीं तनीश छाबड़ा ने 94.8 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रबंधक समिति, प्रिंसिपल व स्टाफ सदस्यों ने विद्यार्थियों का मुंह मीठा करवा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान शिवांगी, अजीत कौर, दिव्या, रविंद्र कुमार, अमन सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद
चिराग लांबा स्कूल में अव्वल
यमुनानगर। सरोजिनी कालोनी स्थित मुकंद लाल पब्लिक स्कूल के सभी 230 विद्यार्थी पास हुए। चिराग लांबा ने 96.6 प्रतिशत अंक प्राप्त स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। दिशा ने 96.2 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा स्थान पाया। वहीं 96 प्रतिशत अंक के साथ आरुषि तीसरे स्थान पर रही। निदेशिका शशि बाटला ने बताया कि स्कूल के 41 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। प्रिंसिपल डॉ. ममता वर्मा ने विद्यार्थियों व अध्यापकों को बधाई दी। संवाद
15 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक किए प्राप्त
जगाधरी। सेंट विवेकानंद लोटस वैली पब्लिक स्कूल में छात्रा मानवी ने 97.2 प्रतिशत अंक के साथ पहला स्थान पाया। जमुस्कान बंसल 95.6 प्रतिशत अंक के साथ दूसरे व आस्था 94.6 प्रतिशत अंक के साथ तीसरे स्थान पर रही। प्रिंसिपल आक्षी कांबोज ने बताया कि 15 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक प्राप्त किए हैं। शानदार परिणाम पर विद्यार्थियों व अध्यापकों ने स्कूल में खुशी मनाई। एक दूसरे का मुंह मीठा कर बधाई दी। संवाद
विनम्र गर्ग ने पाए 99.6 प्रतिशत अंक
जगाधरी। सेक्टर-17 स्थित स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल विनम्र गर्ग ने सबसे ज्यादा 99.6 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम स्थान पाया। वहीं राहिल गुप्ता ने 99.2 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा, तन्वी व तन्वी दुआ ने 98.8 प्रतिशत अंक लेकर तीसरे स्थान पर रहीं। विनम्र गर्ग व वंश मिगलानी ने गणित में 100 अंक प्राप्त किए। राहिल गुप्ता और वैभव गोयल ने सामाजिक विज्ञान में 100 अंक प्राप्त किए। विनम्र गर्ग व वैभव गोयल ने विज्ञान में 100 अंक प्राप्त किए। परी नंदा ने हिंदी में 100 अंक प्राप्त किए। स्कूल के 27 विद्यार्थियों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक पाए हैं। जबकि 83 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किए हैं। प्रधानाचार्य तापोश भट्टाचार्य ने विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर बधाई दी। स्कूल निदेशक विपुल कांबोज ने विद्यार्थियों को भविष्य में भी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। संवाद
खुशी ने प्राप्त किए 98.2 प्रतिशत अंक
जगाधरी। दयाल सिंह पब्लिक स्कूल में खुशी ने 98.2 प्रतिशत अंक लेकर पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं वैभव व गीतांशी 96.2 प्रतिशत अंक लेकर दूसरे स्थान पर रहे। वहीं खुशी ने 95.2 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान पाया। प्रधानाचार्या पारुल कुमार ने विद्यार्थियों का मुंह मीठा करवा उन्हें बधाई दी। संवाद
पलक, वाणी ने पाए 97 प्रतिशत अंक
बिलासपुर। एमआर इंटरनेशनल स्कूल की प्रिंसिपल डॉ. नीलम जैन ने बताया कि छात्रा वाणी और पलक बंसल ने 97 प्रतिशत अंक लेकर पहला स्थान पाया। आयुषी व मुस्कान ने 96 प्रतिशत अंक के लेकर दूसरा व कशिश 95 प्रतिशत अंक के साथ तीसरे स्थान पर रही। स्कूल के 14 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। विद्यार्थियों व अध्यापकों ने एक दूसरे का मुंह मीठा करवा खुशी मनाई। प्रमुख प्रबंधक नरेश पाल ने विद्यार्थियों को बधाई दी। संवाद
दीप्ति चौहान व जागृति स्कूल में प्रथम
यमुनानगर। न्यू हैप्पी पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल डॉ. बिंदु शर्मा ने बताया कि दीप्ति चौहान व जागृति ने 95.4 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वहीं अंजली सैनी ने 95 प्रतिशत, दक्ष ने 94.8, सलोनी ने 94.6, कशिश ने 94, जैनिश ने 93.6, खुशी शास्त्री ने 93.2, अंजली ने 92.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। प्रबंधन समिति के चेयरमैन जीएस शर्मा ने विद्यार्थियों अध्यापकों व अभिभावकों को बधाई दी। प्रिंसिपल डॉ. बिंदु शर्मा ने विद्यार्थियों का मुंह मीठा करवाकर शुभकामनाएं दी। संवाद
गुरकिरत ने 97.6 प्रतिशत अंक लेकर पाया पहला स्थान
बिलासपुर। गणपति कान्वेंट स्कूल मेंगुरकिरत ने सबसे ज्यादा 97.6 प्रतिशत अंक लेकर पहला स्थान पाया। प्रिंसिपल सीमा कटारिया ने बताया कि 21 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। नमनदीप ने 96.4 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा व आस्था गोयल ने 95.6 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान पाया। जआर्यन वालिया ने 95.4, वंश वर्मा ने 94.6 अर्जित किए। प्रिंसिपल कटारिया व स्टाफ सदस्यों ने विद्यार्थियों का मुंह मीठा कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान योगिता, अजय, गुरप्रीत सिंह, प्रियंका सहित सभी अध्यापक मौजूद रहे। संवाद
डीएवी के दक्ष ने पाए 97.8 प्रतिशत अंक
यमुनानगर। प्रोफेसर कालोनी स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में 132 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। इसमें से 22 ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। इस दौरान 97.8 प्रतिशत अंक प्राप्त करके दक्ष त्यागी ने प्रथम स्थान पाया। 97 प्रतिशत अंक के साथ मानसी दूसरे व 95.8 प्रतिशत अंक के साथ जाह्नवी आनंद तीसरे स्थान पर रही। वहीं प्राची ने 95, हर्षिता ने 94.6, अभिनव ने 94.2, केशव व विशाखा ने 94, रोहित कुमार व प्रांजल ने 93.6, विधु व बेअंत कौर ने 93, खुशी ने 92.6, हर्षिता ने 92.4, उत्कर्ष ने 91.6, वासु ने 91.2, हिमाद्री ने 91, गौरव, गुनगुन, यमन और जसमीत ने 90.2 और तान्या ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। प्राचार्य विजय कुमार काशिव व प्रबंधन ने अध्यापकों व विद्यार्थियों को बधाई दी। संवाद
डीपीएस में भूमि गोयल अव्वल
जगाधरी। अंबाला रोड स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में 103 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। सभी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। भूमि गोयल ने 98.4 प्रतिशत अंक अर्जित कर प्रथम स्थान, भूमि गर्ग ने 98.2 प्रतिशत अंक के साथ दूसरे स्थान पर रही। वहीं ईशा बंसल ने 96.6 प्रतिशत अंक के साथ तीसरा स्थान पाया। इस दौरान 25 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए है। इस दौरान स्कूल चेयरमैन रामनिवास ने गर्ग, रजनीश बंसल ने सभी को बेहतरीन परिणाम के लिए बधाई दी। वहीं प्रधानाचार्य बी मुरली ने विद्यार्थियों, अभिभावकों व अध्यापकों के साथ इसकी खुशी मनाई। विद्यार्थियों ने अध्यापकों व सहपाठियों का मुंह मीठा कर बधाई दी। संवाद
परिणाम देखकर विद्यार्थियों ने मनाई खुशी
जठलाना। अलाहर स्थित जनता पब्लिक स्कूल में खुशी रानी, खुशी कांबोज, अयान, लवनीत, आयुष, अंकित ने 88 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। चेयरमैन मुकेश शास्त्री, निदेशक रूबी कांबोज, प्रिंसिपल रजनी खरबंदा ने विद्यार्थियों को बधाई दी। अलाहर के ही एसवीवीएम पब्लिक स्कूल में परिणाम आने पर विद्यार्थियों ने खुशी मनाई। स्कूल का परिणाम शत प्रतिशत रहा। छात्रा अदिति कांबोज ने स्कूल में टॉपर का दर्जा पाया। प्रिंसिपल स्वर्ण शर्मा ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संवाद