फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: चोरी का सीमेंट ले जा रहा टेंपो जब्त, चालक समेत चार आरोपी भाग निकले

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। जगाधरी अनाज मंडी स्थित गोदाम से सीमेंट चोरी करके ले जा रहे टेंपो को पुलिस ने जिला सचिवालय के सामने पकड़ लिया। मौके से टेंपो चालक समेत चार लोग भाग गए। गोदाम मालिक ने बताया कि 15 दिन में करीब 250 बैग सीमेंट के चोरी हो चुके हैं। चोरों को पकड़ने के लिए उसने खुद निगरानी शुरू की थी। पुलिस ने टेंपो को कब्जे में लेकर अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।
गोदाम मालिक मोहित जैन ने बताया कि उसका जगाधरी अनाज मंडी में सीमेंट का गोदाम है। पिछले 15 दिनों से उसके गोदाम से सीमेंट के बैग चोरी हो रहे थे। उसे पता चला कि रात के समय आरोपी टेंपो में सीमेंट चोरी करके ले जाते है। इस बारे में उसने अपने आस पड़ोस के लोगों को बताया और स्वयं भी रात को निगरानी करने लगा।
विज्ञापन

सोमवार रात को उसे सूचना मिली कि गोदाम के बाहर एक टेंपो खड़ा है। उसने इसकी सूचना डायल 112 को दी। पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद उसने चोरों को पकड़ने के लिए योजना बनाकर सोमवार रात मंडी के गेट पर लघु सचिवालय के सामने घेराबंदी कर दी। रात करीब 12 बजे सीमेंट भरकर टेंपो मंडी से बाहर आया तो पुलिस को सामने देखकर अंदर बैठे चार आरोपी मौके से भाग गए।
विज्ञापन

पुलिस ने टेंपो को कब्जे में लेकर उसकी जांच की तो उसमें से 25 सीमेंट के बैग बरामद हुए। मोहित ने बताया कि उसके गोदाम से अभी तक सीमेंट के करीब 250 बैग चोरी हो चुके हैं, जिनकी कीमत करीब एक लाख रुपये है। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। सेक्टर 17 थाना प्रभारी राजवीर ने बताया कि टेंपो को कब्जे में ले लिया है। गोदाम मालिक की शिकायत पर चालक समेत चार लोगों पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें