फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: भगत सिंह चौक से अग्रसेन रोड तक का बदलेगा रंग-रूप

Wed, 02 Jul 2025 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। दिव्य नगर योजना के तहत नगर निगम के अफसर शहीद भगत सिंह चौक से महाराजा अग्रसेन (स्टेशन रोड) चौक तक के मार्ग का सुंदरीकरण करने की तैयारी में है। इसके लिए 99.02 लाख रुपये खर्च का अनुमान है। इस बारे में 12 जून को सदन की स्वीकृति बाद निगम अफसर ई-निविदा के लिए औपचारिकताएं पूरी करने में लगे हैं। दो माह में यह काम शुरू होने की संभावना है।
वार्ड-15 में शहीद भगत सिंह चौक से महाराजा अग्रसेन (स्टेशन रोड) चौक तक कई जगह गड्ढे हो गए हैं। मार्ग के बीच डिवाइडर भी क्षतिग्रस्त हैं। कई जगह सड़क पार करने के लिए डिवाइडर में अवैध कट भी बना दिए गए हैं। साथ ही डिवाइडर के ऊपर ग्रिल तोड़ दी गई है। मार्ग के किनारे दोनों ओर नाममात्र पेड़ हैं, वहीं डिवाइडर पर भी पेड़ाें की संख्या कम है।
विज्ञापन

मार्ग के दोनों ओर बड़े बाजार हैं, जहां रोज हजारों लोग खरीदारी के लिए आते हैं। इसके बाद भी पूरे मार्ग पर कहीं बैठने के लिए बेंच नहीं है। इन कमियों को ध्यान में रख नगर निगम अफसरों की ओर से मार्ग के सुंदरीकरण की योजना तैयार की गई है। इसके तहत सबसे पहले मार्ग के बीच डिवाइडर सही होगा। डिवाइडर की मरम्मत के साथ इस पर डेकोरेटिव लाइट लगेंगे। साथ ही डिवाइडर पर ग्रीनरी बढ़ाने के लिए पौधे लगाए जाएंगे। फुटपाथ के पास लोगों के बैठने के लिए बेंच रखे जाएंगे।
विज्ञापन

यह शहर के सबसे व्यस्त मार्गों में से एक है। रोज काफी लोगों की मार्ग से आवाजाही है। दोनों ओर बड़े बाजार हैं। इस पर मार्ग का सुंदरीकरण किया जाना जरूरी है। प्रयास किए जा रहे हैं कि जल्द यह कार्य शुरू कराया जाए। इसके लिए औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। -सुमन बहमनी, मेयर, नगर निगम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें