यमुना नदी में नहाते हुए मंडोली के पास 12 वर्षीय किशोर डूब गया। उसकी पहचान गांव टापू निवासी कुमार के रूप में हुई है। उसका अभी तक कोई पता नहीं लगा है। गोताखोर तलाश में लगे हुए हैं।
गांव टापू निवासी बबलू गुर्जर का बेटा कुमार अपने दो साथियों के साथ मंडोली के पास नदी में नहाने के लिए गया था। नहाते समय वह पानी के गहरे बहाव में फंस गया। उसके दोनों साथी किसी तरह से बाहर निकल आए और शोर मचाया। आसपास के लोग एकत्र हो गए। परिवार के लोग व पुलिस भी पहुंची। गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश की जा रही है।