फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: प्रेम जाल में फंसाकर किशोरी से दुष्कर्म

Thu, 01 Jan 2026 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शहर की एक कॉलोनी निवासी 17 वर्षीय किशोरी ने रूपेश नाम के युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़ित के परिजनों की शिकायत पर यमुनानगर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़िता के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी युवक रूपेश ने उनकी नाबालिग बेटी को प्रेम जाल में फंसाया। इसके बाद वह उसे मॉडल टाउन क्षेत्र में स्थित एक कैफे में लेकर गया, जहां उसके साथ गलत काम किया गया। आरोप है कि घटना के बाद आरोपी ने किशोरी को किसी को भी इस बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि आरोपी लगातार किशोरी पर दबाव बना रहा था, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान थी। बाद में साहस जुटाकर किशोरी ने परिजनों को पूरी घटना बताई, इसके बाद पुलिस किशोरी ने पुलिस शिकायत दी गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें