फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: ओड बस्ती में लगी आग, भूसा व छान जला

Thu, 01 Jan 2026 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


प्रतापनगर। ताजेवाला ओड बांस बस्ती में आग लगने भूसे से भरा एक छप्पर जलकर राख हो गया है। भूसे की आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड कर्मचारियों को चार घंटे कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। राष्ट्रीय राजमार्ग के निकट स्थित ताजेवाला ओड बांस बस्ती में रात को भूसे से भरे एक छप्पर में अचानक आग लग गई। किसान मदनलाल ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड और डायल 112 पुलिस को दी। इस दौरान पहुंची फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों को भूसे में लगी आग को बुझाने में चार घंटे कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। आधी रात को लगी आग पर तड़के चार बजे काबू पाया जा सका। किसान मदनलाल ने बताया कि भूसे के छप्पर के निकट ही उसने पशुओं के लिए छप्पर बनाया हुआ है। ग्रामीणों की मदद से पशु बाड़े के छप्पर व पशुओं को सुरक्षित बचा लिया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें