फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: डेटशीट जारी न होने पर शिक्षकों ने जताया विरोध

Mon, 20 Jan 2025 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। 10वीं और 12वीं कक्षा की प्री-बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी न किए जाने को लेकर हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के पदाधिकारियों ने विरोध दर्ज कराया। साथ ही प्रश्न पत्र प्रिंट कराने के लिए का बजट कम बताया। मांग रखी कि प्री-बोर्ड परीक्षा की डेटशीट राज्य स्तर पर जारी हो और प्रश्न पत्र प्रिंट कराने का बजट बढ़ाकर उत्तर पुस्तिका के लिए अलग बजट दिया जाए।
संघ के जिला प्रधान संजय कांबोज, जिला सचिव दिनेश तंवर ने कहा कि प्री बोर्ड परीक्षा 20 से 28 जनवरी तक ली जानी है। इसकी डेट शीट जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से जारी की जानी थी, ताकि जिले के सभी स्कूलों में परीक्षा की सामूहिकता और एकरूपता बनी रहे, लेकिन 19 तारीख तक डेट शीट जारी नहीं की गई।
विज्ञापन

शिक्षक असमंजस में हैं कि 20 तारीख को किस विषय की परीक्षा ली जाए और विद्यार्थी भी उलझन में हैं कि किस विषय की तैयारी करें। इस प्रकार प्री बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी न करना कार्यालय की लापरवाही है। दूसरा प्रश्न पत्र विभाग द्वारा मेल के माध्यम से भेजे गए हैं, जिसको स्कूल स्तर पर प्रिंट कराया है, जिसके लिए पांच रुपये प्रति प्रश्नपत्र का बजट निर्धारित है।
विज्ञापन

वहीं एक प्रश्नपत्र में दस से बारह पृष्ठ हैं, जिसके प्रिंट निकलने के लिए पांच रुपये पर्याप्त नहीं है। उत्तर पुस्तिका के लिए कोई बजट जारी नहीं किया जाता, जिसका बोझ स्कूल या विद्यार्थियों पर पड़ता है। संघ मांग करता है कि विद्यार्थियों की शिक्षा को गंभीरता से लिया जाए। परीक्षा की डेटशीट समय पर व राज्य स्तर पर जारी की जाए। साथ ही प्रति प्रश्न पत्र बजट राशि को बढ़ाया जाए तथा उत्तर पुस्तिका के लिए भी अलग से बजट जारी किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें