फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों को बताए परीक्षा की तैयारी करने के तरीके

Fri, 14 Nov 2025 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
महाराजा अग्रसेन कॉलेज में कार्यशाला के दौरान उप​स्थित विद्यार्थी। संस्थान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। महाराजा अग्रसेन कॉलेज में परीक्षा की तैयारी विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला लगाई गई। कार्यशाला परीक्षा नियंत्रक डॉ. विजय चावला के नेतृत्व में करवाई गई। इसका उद्देश्य परीक्षा की तैयारी और पेपर को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने के बारे में विद्यार्थियों को तैयार करना रहा। कार्यशाला में प्राचार्या डॉ. करुणा, वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ. सीमा गुप्ता व परीक्षा नियंत्रक डॉ. विजय चावला मुख्य वक्ता रहे।
डॉ. विजय चावला ने परीक्षा के दौरान होने वाली सामान्य त्रुटियों के बारे जानकारी दी। उन्होंने उत्तर पुस्तिका को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने के तरीके बताए। उन्होंने कहा कि परीक्षा के समय कुछ सावधानी रखकर बेहतर अंक प्राप्त किए जा सकते हैं। प्राचार्य डॉ. करुणा ने विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी के दौरान तनाव मुक्त रहने के उपाय बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सुनियोजित अध्ययन से परीक्षा के प्रति आत्मविश्वास बढ़ाया जा सकता है। व्यावहारिक उदाहरणों से उन्होंने प्रश्न पत्र प्रभावी ढंग से हल करने के लिए उत्तर लेखन का तरीका बताया। वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ. सीमा गुप्ता ने विद्यार्थियों को प्रश्नों को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण से समझकर सटीक और प्रभावशाली उत्तर देने के बारे जानकारी दी। कार्यशाला में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और वक्ताओं से परीक्षा संबंधी कई महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें