फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पश्चिमी यमुना नहर के किनारे विकसित होगा रिवर फ्रंट

Fri, 14 Nov 2025 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
नगर निगम की ओर प्रस्तावित रिवर फ्रंट का डिजाइन। नि​गम - फोटो : सुजौली रेंज के त्रिलोकीगौड़ी गांव में मिले तेंदुए के पगचिन्ह।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नगर निगम दिव्य नगर योजना के तहत शहर के ओपी जिंदल पार्क के पीछे से पुराना सहारनपुर रोड के फतेहपुर पुल तक पश्चिमी यमुना नहर के किनारे रिवर फ्रंट विकसित करेगा। इस रिवर फ्रंट की लंबाई साढ़े चार किलोमीटर होगी। इस प्रोजेक्ट पर अनुमानित लागत लगभग 12 करोड़ 35 लाख रुपये है।
नगर निगम ने इसके लिए ई-टेंडर आमंत्रित किए थे, जिसमें आठ एजेंसियों ने भाग लिया। सात एजेंसियां इस कार्य के लिए योग्य पाई गई। इसमें से एल1 एजेंसी ने न्यूनतम रेट 9.11 करोड़ रुपये भरा है। अब इस कार्य की फाइल रेट स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री को भेजी गई है। स्वीकृति मिलते ही रिवर फ्रंट प्रोजेक्ट पर काम शुरू किया जाएगा। रिवर फ्रंट प्रोजेक्ट के तहत पश्चिमी यमुना नहर किनारे ओपी जिंदल पार्क के पीछे से आजाद नगर, चिट्टा मंदिर से पटरी पर यह रिवर फ्रंट बनाया जाएगा। इसमें लगभग 600 मिली मीटर चौड़ा लैंडस्केप एरिया, 2000 मिमी चौड़ा फुटपाथ, निकासी के लिए नाली, 1050 मिमी ऊंची पत्थर की दीवार पर 1200 मिमी ऊंची बाड़ लगाने वाली जाली लगेगी। चौड़ी सड़क व फुटपाथ के साथ फेंसिंग, उद्यान, बैठने के लिए सुंदर व आकर्षक डिजाइन के बैंच, फैंसी लाइटिंग, हरियाली व अन्य व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

नहर किनारे रिवर फ्रंट विकसित होने से शहर को एक नया रूप मिलेगा। लोगों को नहर किनारे आनंद लेने का मौका मिलेगा। यह शहरवासियों और पर्यटकों के लिए मनोरंजन और आनंद का भी साधन होगा। नहर के आसपास के क्षेत्र को हरा-भरा और सुंदर बनाया जाएगा।
फैंसी डेकोरेटिव लाइटों से चमकेगा रिवर फ्रंट
रिवर वाटर फ्रंट पर सड़क, फुटपाथ व पत्थर की दीवार बनने के साथ-साथ फैंसी डेकोरेटिव लाइट भी लगेगी। ताकि रास्तों और सड़कों पर उचित प्रकाश की व्यवस्था से रात के समय दृश्यता सही रहे। इससे अपराध और दुर्घटनाओं पर रोक लगेगी। गर्मियों में पश्चिमी यमुना नहर में नहाते समय डूबने के सबसे ज्यादा मामले इसी क्षेत्र में आते है। रिवर फ्रंट बनने से नहर में डूबने के मामलों में भी कमी होगी। आसपास के लोग यहां व्यायाम, सैर, दौड़ लगाने व दिनचर्या के अन्य कार्य कर सकेंगे।
छठ पूजा के लिए बनेंगे तीन पक्के घाट

छठ पूजा के लिए अब श्रद्धालुओं को पश्चिमी यमुना नहर के कच्चे घाटों पर पूजा करने के लिए मजबूर नहीं होना पड़ेगा। सिंचाई विभाग द्वारा जल्द ही हमीदा हेड के पास, बाडी माजरा व कैनाल रेस्ट हाउस के पास पश्चिमी यमुना नहर किनारे तीन पक्के घाट बनाए जाएंगे। करीब तीन करोड़ रुपये तीनों घाटों के निर्माण पर खर्च किए जाएंगे। सिंचाई विभाग द्वारा तीनों घाटों के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

नहर के पानी की गुणवत्ता में होगा सुधार
मेयर सुमन बहमनी ने बताया कि रिवर फ्रंट के लिए निर्धारित जगह के आसपास आजाद नगर, चिट्टा मंदिर रोड, शांति कॉलोनी समेत विभिन्न रिहायशी कॉलोनियों है। जहां घनी आबादी है। रिवर फ्रंट बनने से नहर किनारे कचरा जमा नहीं होगा। इसके अलावा नालियों व नालों का गंदा पानी सीधा नहर में नहीं जा पाएगा। इससे प्रदूषण कम करने की प्रक्रियाओं के माध्यम से नहर के पानी की गुणवत्ता में सुधार होगा। बरसाती जल प्रबंधन को भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें