फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: रैली निकालकर सड़क सुरक्षा के नियम बताए

Tue, 07 Nov 2023 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। हिंदू गर्ल्स कॉलेज में 14 हरियाणा बटालियन की एनसीसी इकाई की ओर से सड़क सुरक्षा विषय पर जागरूकता कार्यक्रम करवाया गया। इसके अंतर्गत कमांडिंग ऑफिसर कर्नल जरनैल सिंह, एडम ऑफिसर कर्नल संदीप शर्मा, 14 हरियाणा बटालियन एनसीसी यमुनानगर एवं काॅलेज के एनसीसी ऑफिसर लेफ्टिनेंट निधि सैनी की अध्यक्षता में कैडेट्स ने जागरूकता रैली निकाली।
यह रैली हिंदू गर्ल्स काॅलेज से अग्रसेन चौक से होते हुए जगाधरी बस स्टैंड तक निकाली गई। एनसीसी कैडेट्स ने मटका चौक व बस स्टैंड पर कार सवार लोगों को सीट बेल्ट व दो पहिया वाहनों चालकों हेलमेट लगाने के लिए प्रेरित किया। सड़क सुरक्षा नियमों के पर्चे लोगों में वितरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्या मोनिका खुराना ने कहा कि हर साल सड़क दुर्घटनाओं में करीब ढाई लाख लोगों की जान चली जाती है। जबकि कई जीवन भर के लिए अंगहीन हो जाते हैं। हमारे देश में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या पूरी दुनिया में होने वाली दुर्घटनाओं का 13 प्रतिशत है। सड़क सुरक्षा शिक्षा जीवित रहने के किसी अन्य बुनियादी कौशल की तरह ही आवश्यक है। लेफ्टिनेंट निधि सैनी ने बताया कि जागरूकता अभियान का उद्देश्य लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों से अवगत करवाना रहा। ताकि भविष्य में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को कम किया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें