फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरपंचों की समस्याओं का किया जाएगा समाधान : कर्णदेव कांबोज

Tue, 07 Nov 2023 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। ब्लॉक सरपंच एसोसिएशन की कांबोज धर्मशाला में बैठक हुई। अध्यक्षता पूर्व राज्यमंत्री कर्णदेव कांबोज ने की। बैठक में एसोसिएशन के प्रधान परमजीत सिंह पम्मी खेडकी व ब्लॉक समिति चेयरमैन विपिन कांबोज भी उपस्थित रहे। इस दौरान पूर्व राज्यमंत्री कर्णदेव कांबोज ने कहा कि ब्लॉक के सरपंच अपनी समस्याओं को लेकर एसोसिएशन प्रधान परमजीत सिंह पम्मी या उनसे मिले। उनकी समस्याओं का तुरंत समाधान किया जाएगा।
परमजीत सिंह पम्मी ने कहा कि उन्होंने ब्लॉक के सरपंचों की मांगों को पूरा करने व समस्याओं के समाधान के लिए कार्य किए है। यदि कोई सरपंच उनके पास अपनी समस्याओं को लेकर आता है तो वह उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा तैयार हैं। ब्लॉक सरपंच एसोसिएशन के प्रधान होने के नाते उनका उद्देश्य सरपंचों की मांगों को पूरा कराना और समस्याओं का समाधान कराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर सतीश सरपंच धौलरा, परमजीत सिंह पम्मा सरपंच बापा, फरियाद मल्ली सरपंच सतगौली, प्रवीण कुमार सरपंच गुमथला, रविंद्र कुमार सरपंच एमटी करहेडा, आकाश सरपंच लालछप्पर, गौरव सरपंच पोटली, सतीश सरपंच संधाला, मोहित सरपंच उन्हेड़ी, विकास सरपंच मारूपुर, कुलदीप सरपंच बरसान, सचिन सरपंच धानुपुरा, नैब सिंह सरपंच धौलरा, कमल सरपंच घेसपुर, रणजीत सिंह सरपंच भगवानगढ़, पृथ्वी सिंह सरपंच भागुमाजरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें