संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। ऑल इंडिया पंजाब नेशनल बैंक ऑफिसर्स फेडरेशन से जुड़े पदाधिकारी व सदस्य जगाधरी के इंदिरा मार्केट में सिविल लाइन रोड स्थित पीएनबी शाखा के बाहर इकट्ठे हुए। यहां फेडरेशन के आह्वान पर पदाधिकारी व सदस्य हड़ताल का समर्थन किया।
इस दौरान प्रधान एसके कटारिया ने कहा कि अधिकारियों ने मजबूरी में यह कदम उठाया है। प्रबंधन व श्रम आयुक्त स्तर पर हुई वार्ताओं के बावजूद मांगों का समाधान नहीं निकला, इसलिए अधिकारी वर्ग ने दो दिन का वेतन कटवाकर संघर्ष का रास्ता चुना है। फेडरेशन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि यह आंदोलन किसी संगठन या व्यक्ति के विरोध में नहीं बल्कि अधिकारों की बहाली व न्यायपूर्ण व्यवहार के लिए है। उनकी मांग है कि बैंकिंग पांच दिवसीय हो, डे एंड चेक न लगे, परिक्जिस्ट टैक्स में सौ फीसद छूट हो, मेडिकल एरियर व नई बेसिक पर मेडिकल सहित अन्य मांगों का समाधान हो।