फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: इग्नू में 20 तक ऑनलाइन जमा कराएं असाइनमेंट

Fri, 30 Oct 2026 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय ने दिसंबर 2026 की सत्रांत परीक्षा के लिए असाइनमेंट ऑनलाइन जमा करने की सुविधा शुरू कर दी है। मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा तथा ऑनलाइन कार्यक्रमों में नामांकित पात्र विद्यार्थी 20 नवंबर तक निर्धारित ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से असाइनमेंट जमा करा सकेंगे।
इग्नू क्षेत्रीय केंद्र करनाल के निदेशक डॉ. धर्मपाल के मुताबिक ऑनलाइन असाइनमेंट प्रबंधन प्रणाली से असाइनमेंट जमा करने की प्रक्रिया पारदर्शी होगी। इससे विद्यार्थियों को असाइनमेंट जमा करने की पावती प्राप्त करने और मूल्यांकन की स्थिति जानने में भी सुविधा मिलेगी। विद्यार्थियों को इग्नू समर्थ पोर्टल पर अपने खाते में लॉगिन करके पाठ्यक्रमवार असाइनमेंट अपलोड करने होंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि असाइनमेंट के उत्तर हस्तलिखित होने चाहिए। प्रत्येक पाठ्यक्रम के सभी उत्तरों को एक ही पीडीएफ फाइल में स्कैन करके अपलोड करना होगा। प्रत्येक फाइल का आकार 20 एमबी से अधिक नहीं होना चाहिए। असाइनमेंट के पहले पृष्ठ पर विद्यार्थी का नाम, नामांकन संख्या, अध्ययन केंद्र कोड, पाठ्यक्रम कोड, क्षेत्रीय केंद्र का नाम व कोड और ई-मेल पता स्पष्ट रूप से अंकित होना चाहिए।
विज्ञापन

अपलोड करने से पहले विद्यार्थी यह भी सुनिश्चित करें कि असाइनमेंट उनके संबंधित कार्यक्रम, पाठ्यक्रम और सत्र के लिए निर्धारित है। संबंधित पाठ्यक्रम का असाइनमेंट पहले उत्तीर्ण कर चुके विद्यार्थियों को दोबारा जमा करने की जरूरत नहीं है। जिन विद्यार्थियों ने दिसंबर-2026 की परीक्षा के लिए असाइनमेंट की हार्ड कॉपी अध्ययन केंद्र या क्षेत्रीय केंद्र में पहले ही जमा कर दी है, उन्हें दोबारा अपलोड नहीं करना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें