फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों ने दिखाया खेल स्पर्धाओं में दम

Sun, 08 Dec 2024 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। इंडियन पब्लिक स्कूल में शनिवार को वार्षिक खेल महोत्सव करवाया गया। सभी सदनों के खिलाड़ियों की रिले दौड़, 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, 800 मीटर दौड़ करवाई गई।
विज्ञापन

मुख्यातिथि जिला खेल अधिकारी शिल्पा गुप्ता रहीं। बतौर विशिष्ट अतिथि डॉ. मीनाक्षी गुप्ता व बबीता ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण व मशाल जलाकर किया गया। अतिथियों व प्रबंधन समिति पदाधिकारियों ने हवा में गुब्बारे छोड़कर खेल प्रतियोगिताएं शुरू करवाईं। स्कूल के चारों सदनों के सदस्यों ने मार्च पास्ट से सलामी दी। विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। जिला खेल अधिकारी ने विद्यार्थियों को खेलों में सुनहरे भविष्य की अपार संभावनाओं के बारे बताया। उन्होंने खेलों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें