फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मकता

Fri, 30 Jan 2026 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
राजकीय स्कूल चमरोड़ी में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी का निरीक्षण करते मुख्यातिथि। विद्यालय
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चमरोड़ी में वीरवार को खंड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी विद्यार्थियों की वैज्ञानिक सोच, नवाचार और रचनात्मकता देखने को मिली।
प्रदर्शनी का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्य इंदिरा देवी ने किया। अंग्रेजी प्रवक्ता पवन रोहिला ने बताया कि ब्लॉक लेवल की इस विज्ञान प्रदर्शनी में खंड के लगभग सभी सरकारी और निजी स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में कक्षा छठी से 12वीं तक के छात्र-छात्राएं शामिल हुए।
विज्ञापन

प्रदर्शनी के लिए कुल सात थीम निर्धारित की गई थीं, जिन पर विद्यार्थियों ने मॉडल मेकिंग, पोस्टर मेकिंग और रोल मेकिंग के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने विज्ञान को रोजमर्रा की जिंदगी से जोड़ते हुए पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, स्वास्थ्य, ऊर्जा, तकनीक और सामाजिक समस्याओं से जुड़े मॉडल प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चमरोड़ी, राजकीय विद्यालय जठलाना, अंटावा, अलाहर, रादौरी और बैंडी के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त किए। प्रधानाचार्य इंदिरा देवी ने कहा कि इस तरह की प्रदर्शनी से बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित होता है और उनकी छिपी प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलता है। उन्होंने शिक्षकों से भी आह्वान किया कि वे विद्यार्थियों को नवाचार और प्रयोग के लिए लगातार प्रेरित करें। इस अवसर पर मिथुन गुप्ता, अनिल, रुस्तम, अनीता, शशिकांत, निर्मल, नीरज, संत, प्रवीण, विनोद सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें