फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: आठ शिकायतों में से एक का भी नहीं हुआ निपटारा

Fri, 30 Jan 2026 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
समाधान ​शिविर में ​शिकायतें सुनते सीटीएम पीयूष गुप्ता। डीआईपीआरओ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिला सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर के दौरान आमजन की समस्याओं को सुना गया। शिविर में सीटीएम पीयूष गुप्ता के समक्ष कुल आठ शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से किसी भी शिकायत का मौके पर समाधान नहीं हो सका।
विज्ञापन

सभी शिकायतें संबंधित विभागाों के अधिकारियों के पास भेज दी गईं। गांव कलावड़ निवासी मोनिका देवी ने पानी की निकासी की समस्या रखी, वहीं जगाधरी निवासी गीता चौपड़ा ने गली से अवैध कब्जा हटवाने की मांग की। भम्नौली निवासी पृथ्वी सिंह ने रेत-बजरी से भरे ट्रक व डंपरों की आवाजाही पर रोक लगाने की शिकायत दर्ज कराई। इसके अलावा सेक्टर-17 हुड्डा निवासी सुभाष चंद व अन्य लोगों ने आवारा कुत्तों से निजात दिलाने की मांग उठाई। सीटीएम पीयूष गुप्ता ने निर्देश दिए कि प्रत्येक समस्या का मौके पर ही समाधान करने का प्रयास करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें