फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: मॉकपोल कर विद्यार्थियों ने जानी आम चुनाव की प्रक्रिया

Fri, 10 Oct 2025 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विजय चिन्ह बनाकर खुशी का इजहार करते विद्यार्थी व स्टाफ। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। राजकीय माध्यमिक विद्यालय भमनौली में विद्यार्थियों को आम चुनाव की प्रक्रिया के बारे बताया गया। इस दौरान विद्यालय में मॉक आम चुनाव करवाया गया। इसमें विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लिया और चुनाव की पूरी प्रक्रिया समझी। इसमें पांचवीं से आठवीं के विद्यार्थियों को शामिल किया गया। विद्यार्थियों ने प्रत्याशी, मतदाता, चुनाव अधिकारी, पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की भूमिका निभाई। यह कार्यक्रम शिक्षक एवं हिंदुस्तान स्काउट्स एवं गाइड्स जिला प्रेस सचिव महेंद्र सिंह कलेर के नेतृत्व में करवाया गया।

शिक्षक महेंद्र सिंह कलेर ने बताया कि चुनाव में आठ विद्यार्थियों ने चुनाव में प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया। परंतु इसमें से चार ने अपना उम्मीदवार नामांकन वापस ले लिया। इस दौरान चतुष्कोणीय चुनाव प्रधान पद के लिए लड़ा गया। इसमें उम्मीदवार प्रियांशु को गुलाब का फूल, योगेश को उगता सूरज, विनय को पेड़ व नैंसी को मटका चुनाव चिन्ह दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव में कुल 48 मतदाता विद्यार्थियों ने मतदान किया। इस दौरान योगेश को 20, प्रियांशु को 11, विनय को नौ और नैंसी को आठ वोट मिले। योगेश को विजेता घोषित किया गया। इस दौरान पोलिंग पार्टी में महेंद्र सिंह कलेर पीठासीन अधिकारी, पुलकित शर्मा एपीओ, जगदेव चौराही व संदीप पंजेटा ने पोलिंग ऑफिसर की भूमिका निभाई। दो-दो विद्यार्थियों को को उम्मीदवारों का एजेंट बनाया गया। बीएलओ की भूमिका दिशु ने निभाई और पुलिस अधिकारी योगेश व अभिषेक बनें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें